अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की फिर एक बार तारीफ की है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक्सियोस के साथ इंटरव्यू देते हुए कहा है कि मोदी एक ‘महान नेता’ हैं और वो युद्धों से दूर रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अब यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका भारत के साथ एक तरह से ‘पारदर्शी तरीके से व्यापार करता है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभी के दुनिया के दो सबसे महान नेताओं में से एक मानते है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल, लीडरशिप स्टाइल के साथ ही भारत की आर्थिक तरक्की में उनकी भूमिका की तारीफ करते हुए एक्सियोस के साथ इंटरव्यू देते वक़्त एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वे दुनिया के दो सबसे महान नेता किसे मानते हैं? इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का नाम लिया। आपको बता दें दोनों ही देश एशिया महाद्वीप के देश है बल्कि इतना ही नहीं, उन्होंने पीएम मोदी के बारे में बहुत अच्छी बातें भी कहीं है ।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी एक महान नेता हैं और वह युद्धों से दूर रहते हैं. अगर देखा जाये तो यह समझदारी भरी बात है । उन्होंने अपने बात को आगे रखते हुए यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सख्त मिजाज के हैं और बहुत शांत स्वाभाव के भी हैं । उन्होंने यह भी कहा कि अब अमेरिका भारत के साथ पारदर्शी तरीके से व्यापार करता है। भारत के आंकड़े बहुत अच्छे रहे हैं ।
आगे इसी मुद्दे पर बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ” पिछले कुछ सालों में भारत के राजनीतिक बदलावों पर भी उन्होंने बात की और पहले की भारतीय राजनीतिक अस्थिरता की तुलना भारतीय प्रधानमंत्री पीएम मोदी के लंबे कार्यकाल से की। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘उन्होंने (भारत) सचमुच हमसे बहुत ज़्यादा लाभ कमाया था। इसके लिए मैं उन्हें दोष नहीं देता। हमारे नेता बेवकूफ थे जिन्होंने ऐसा होने दिया।’
आगे अपने बात को रखते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 1.5 अरब लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। तो असल में अगर देखा जाये तो भारत एक बहुत बड़ा देश है और प्रधानमंत्री मोदी उस देश के महान नेता है ।