1. Home
  2. Latest News
  3. CJP फिर से करेगी जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट , 20 जून को प्रोटेस्ट के लिए मांगी पुलिस परमिशन
Latest News

CJP फिर से करेगी जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट , 20 जून को प्रोटेस्ट के लिए मांगी पुलिस परमिशन

CJP फिर से करेगी जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट , 20 जून को प्रोटेस्ट के लिए मांगी पुलिस परमिशन
CJP

आपको बता दे दिल्ली के जंतर मंतर पर फिर एक बार कॉकरोच का प्रदर्शन देखने को मिलेगा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक CJP अर्थात कॉकरोच जनता पार्टी फिर एक बार 20 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए आ रहे है जिसके लिए उन्होंने पुलिस से परमिशन की मांग की गयी है

कॉकरोच जनता पार्टी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने 20 जून को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से इजाजत की मांगी की है और साथ ही उन्हें भरोसा है कि इस मांग पर मंजूरी मिल जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने एक बयान में कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और साथ ही प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन की जानकारी उन्होंने सौंप दी है, जिसमें वॉलंटियर्स की तादाद और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी दूसरी व्यवस्थाएं भी शामिल है।

CJP
CJP

आपको बता दे इससे पहले, CJP के संस्थापक यानि अभिजीत दिपके ने यह ऐलान किया था कि वे 20 जून से जंतर-मंतर पर तब तक अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जब तक केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपना इस्तीफा नहीं सौपते है ।

कॉकरोच का ‘चलो दिल्ली’ आह्वान

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले ही समर्थकों के लिए ‘चलो दिल्ली’ आह्वान भी जारी किया है जो हमें उनके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखने को मिला है साथ ही लोग इन्हें सोशल मीडिया पर काफी तादाद में समर्थन करते भी नज़र आये है आपको बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) , एक युवा नेतृत्व वाला संगठन जो एक ऑनलाइन अभियान से काफी तेज़ी से उभरा है । यह देश के बेरोजगारी, परीक्षा अनियमितताओं और भर्ती में देरी से संबंधित मुद्दे को बहुत तेज़ी से उठा रहा है।
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर अभियानों के जरिए से अपनी फैन फॉलोइंग काफी बनाई और तब से देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन और आउटरीच कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं । CJP ने अपने अभियान को एजुकेशन और एग्जाम सिस्टम में कथित कमियों और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है ।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।