भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज यानि शुक्रवार 3 जुलाई को सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने आज अपने प्रेस ब्रीफिंग में इस सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ से सीमा-पार आतंकवाद को समर्थन देने की वजह से सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत का रुख फिलहाल रुका हुआ है।
MEA के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने क्या कहा ?
MEA के प्रवक्ता, रणधीर जायसवाल ने भारत का सिंधु जल समझौते पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए फिरसे यह बात दोहराई कि ” मैं वही बात दोहराऊंगा जो हमने पहले कही है। सिंधु जल संधि पर भारत का रुख़ एक जैसा रहा है। पाकिस्तान द्वारा सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देने के कारण IWT अभी ठंडे बस्ते में है। पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन भरोसेमंद और पक्के तौर पर छोड़ना होगा। ”
#WATCH | On a question regarding the Indus Waters Treaty (IWT), I would reiterate what we have stated earlier. India’s position on the Indus Waters Treaty remains consistent. The IWT stands in abeyance in response to Pakistan’s continued sponsorship of cross border terrorism.… pic.twitter.com/V6IcMXR6mZ
— DD News (@DDNewslive) July 3, 2026
पाकिस्तान का क्या है रुख ?
वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। पाकिस्तान ने गुरुवार को आरोप लगाया कि भारत पानी को सामरिक परिसंपत्ति मानकर नदियों पर नियंत्रण करने का प्रयास कर रहा है। खास तौर पर सिंधु नदी घाटी के मामले में किया जा रहा है।
ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘हम सिंधु जल संधि को स्थगित करने और पाकिस्तान के हिस्से के वैध प्रवाह में बाधा डालने के लिए बेबुनियाद आतंकवाद के आरोपों का सहारा लेने की भारत की कोशिश को अस्वीकार करते हैं।’
यह खबर भी पढ़ें – Gujarat ATS की बड़ी कारवाही जैश के 8 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार