Dharmasthala Burial Case : कर्नाटक के धर्मस्थला मामले की जांच एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंच गई है। एक साल की लंबी पड़ताल के बाद SIT ने अपनी 7000 पन्नों की फाइनल रिपोर्ट बेल्थांगडी कोर्ट में पेश कर दी है। अब पूरा मामला अदालत के पाले में है और कोर्ट की अगली कार्रवाई ही इस केस का भविष्य और कानूनी प्रक्रिया की दिशा तय करेगी।
SIT ने धर्मस्थला गाँव में कथित तौर पर कई लोगों को एक साथ दफ़नाने के मामले में बेल्थंगडी कोर्ट में अपनी फ़ाइनल रिपोर्ट सौंप दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Dharmasthala Burial Case मामले में 7,000 से ज़्यादा पन्नों की यह रिपोर्ट है जिसमें 12 अलग-अलग वॉल्यूम में एडिशनल सिविल जज शशांक नागेंद्र भट के सामने पेश की गई। जिसके अंदर 255 गवाहों के बयान, फ़ोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट और दूसरे ज़रूरी दस्तावेज़ भी शामिल हैं।
SIT ने पुरे मामले में गवाहों के वीडियो-रिकॉर्डेड बयानों वाली 4TB की हार्ड डिस्क भी इस मामले में सौंपी। जाँच के दौरान ज़ब्त की गई चीज़ें – जैसे कंकाल के अवशेष, हड्डियाँ, मोबाइल फ़ोन और फ़ोरेंसिक जाँच के लिए भेजी गई दूसरी चीज़ें – भी जाँच के बाद कोर्ट को सौंप दी गईं।
#Dharmasthala burial case: The SIT has submitted its 7,000 page final report to the Belthangady court in 12 volumes. The report includes statements of 255 witnesses, FSL findings, supporting documents, and a 4TB hard disk containing video recorded witness statements. #Karnataka pic.twitter.com/Efpea1bPVz
— Imran Khan (@KeypadGuerilla) July 15, 2026
इस मामले में अहम माने जाने वाले चिन्नय्या, फ़ाइनल रिपोर्ट सौंपे जाने के दौरान अपनी पत्नी के साथ बेल्थंगडी कोर्ट पहुँचे।आपकी जानकारी के लिए बता दें Dharmasthala Burial Case मामले में यह जांच पिछले एक साल से जारी थी जिसकी रिपोर्ट आज जमा की गयी है ।
यह खबर भी पढ़ें – Madan Mitra ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत खेमे में हुए शामिल