1. Home
  2. Latest News
  3. Madan Mitra ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत खेमे में हुए शामिल
Latest News

Madan Mitra ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत खेमे में हुए शामिल

Madan Mitra ने भी छोड़ा ममता बनर्जी का साथ, ऋतब्रत खेमे में हुए शामिल

ममता बनर्जी ने चंद्रिमा भटाचार्य के पार्टी छोड़ने के बाद Madan Mitra को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया था।आपको बता दें चंद्रिमा भटाचार्य भी ममता बनर्जी वाली तृणमूल पार्टी छोड़कर ऋतब्रत खेमे वाली तृणमूल पार्टी से जुडी थी अब इसके बाद ममता बनर्जी को एक और झटका लगा है । ममता बनर्जी के खास Madan Mitra ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया है ।

Madan Mitra ने क्या कहा ?

ऋतब्रत के साथ पार्टी में शामिल होने के बाद Madan Mitra ने प्रेस के सामने अपने बात को रखते हुए कहा कि” अब तक भारत में जो भी राजनीतिक दल हैं, उनकी विचारधारा, मानचित्र या सीईओ, उन सभी में ‘एआईटीसी’ (AITC) लिखा हुआ है— ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस। उसके अंदर भी फिर दो भाग हो गए हैं।

मैं ममता बनर्जी का सम्मान करते हुए, उन्हें धन्यवाद देते हुए—और लंबे समय तक वह हमारे साथ खड़ी रही हैं, हमने भी कम-ज्यादा (साथ देने का) प्रयास किया है—आज इस पल से, ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस की नेशनल कमेटी, चीफ व्हिप, वर्किंग कमेटी, पार्टी जनरल सेक्रेटरी से लेकर सभी प्रकार के पदों से इस्तीफा देता हूँ।
मुझे आज से… मैं तृणमूल में था और तृणमूल में ही रहूँगा।”

मदन मित्रा ने भी यह स्पष्ट किया की ऋतब्रत खेमे वाली तृणमूल पार्टी ही असली तृणमूल कांग्रेस है ।

Madan Mitra
Madan Mitra in Ritabrata Faction TMC

मदन मित्रा ने कहा मैंने अभिषेक को पार्टी छोड़ने की दी थी नसीहत

Madan Mitra ने खुलासा किया, “मैंने अभिषेक बनर्जी को सलाह दी थी कि वे छह महीने या साल भर के लिए कमान से पीछे हट जाएं। मैंने उनसे कहा था कि इस बीच हम पार्टी को फिर से खड़ा करेंगे और बाद में वे वापस अपनी सीट संभाल सकते हैं, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।”
मित्रा ने पार्टी पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि आज नाव पूरी तरह डूब चुकी है और लोग संकट में हैं। इसके बावजूद पार्टी ने यह तय कर लिया है—या यूँ कहें कि उन पर यह थोप दिया गया है—कि चाहे बाकी सब खत्म हो जाएं, लेकिन हर हाल में सिर्फ अभिषेक बनर्जी को बचाना ही सबसे ज़रूरी है।

महुआ मोइत्रा ने क्या कहा ?

TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने Madan Mitra के ऋतब्रत खेमे वाली तृणमूल पार्टी में शामिल होने पर कहा, “यह कोई हैरानी की बात नहीं है। कल ही ED ने उनकी पत्नी, बहुओं और बेटों को समन भेजा था। तो, वह ED के समन पर ही गए हैं… वह ED के बुलावे पर गए हैं।

तो हमें यह समझना चाहिए कि जो व्यक्ति परसों तक ऋतब्रत गैंग को गालियां दे रहा था, आज वह वहीं जाकर ऋतब्रत के बगल में बैठ रहा है। यह सब ED के खास बुलावे पर हुआ है, इसलिए हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। हम उनके अच्छे भविष्य और अच्छी सेहत की कामना करते हैं, उम्मीद है कि ऋतब्रत गैंग के साथ काम करते हुए आपका समय अच्छा बीतेगा।”

ममता बनर्जी ने क्या कहा ?

TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने TMC को फिर से खड़ा करने का संकल्प लेते हुए कहा, “हमें अंदाज़ा था कि Madan Mitra पाला बदल सकते हैं क्योंकि उन्हें और उनके परिवार को समन मिला था; जिनकी ‘सेटिंग’ है, वे BJP की ‘वॉशिंग मशीन’ में शामिल हो रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें – Jagannath Rath Yatra 2026 कल से शुरू होगा

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।