Iran US Peace Talk : ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया है कि तेहरान का प्रतिनिधिमंडल स्विटजरलैंड में चल रही बातचीत से उठकर चला गया है। यह कदम डेलिगेशन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताज़ा धमकी देने पर ईरान ने उठाया है।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान पर हमले की हालिया दिए गए धमकी के बाद वॉशिंगटन और तेहरान के बीच स्विटजरलैंड के बर्गेनस्टॉक में चल रही बातचीत रुक गयी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान के सरकारी मीडिया ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की धमकी के बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत की जगह से चला गया है। लेकिन अमेरिका ने कहा है कि बातचीत अभी भी दोनों देशों के डेलिगेशन के बीच जारी है और ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत वाली जगह पर ही मौजूद है।

Iran US Peace Talk के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता स्विट्जरलैंड में चल रही थी उसी बीच ट्रंप ने ईरान पर हमले को लेकर धमकी दी उन्होंने अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें कहा कि ” ईरान को लेबनान में अपने भारी-भरकम पैसे पाने वाले प्रॉक्सी को तुरंत परेशानी पैदा करने से रोकना होगा। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो हम ईरान पर फिर से बहुत जोरदार हमला करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे हमने पिछले हफ्ते किया था। ”
जिसके बाद ईरानी प्रतिनिधिमंडल बातचीत की जगह से चला गया है।

अमेरिका ने कहा Iran US Peace Talk बातचीत अभी भी जारी
मीडिया रिपोर्ट्स को देखते हुए अमेरिका के एक सीनियर राजनयिक का कहना है कि ईरान का प्रतिनिधिमंडल Iran US Peace Talk बातचीत वाली जगह पर ही मौजूद है। और उन्होंने अपने बात को आगे रखते हुए यह भी कहा कि बातचीत चल रही है और रात भर काम जारी रखने की उम्मीद भी है ।
इजरायली न्यूज़ आउटलेट टाइम्स ऑफ इजरायल ने अमेरिका के राजनयिक के हवाले से बताया कि Iran US Peace Talk इस बात पर अभी केंद्रित रही है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ईरान की तरफ से आ रहे भ्रम पैदा करने वाले संदेशों को साफ किया जाए। ऐसे तरीके बनाए जाएं जिनसे पक्का हो सके कि जलडमरूमध्य पूरी रूप से खुला रहेगा।