1. Home
  2. Politics
  3. बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor नितिन नवीन के संसद बनने से खली हुई थी सीट
Politics

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor नितिन नवीन के संसद बनने से खली हुई थी सीट

बांकीपुर से चुनाव लड़ेंगे Prashant Kishor नितिन नवीन के संसद बनने से खली हुई थी सीट

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जन सुराज पार्टी ने Prashant Kishor को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है । आपको बता दें बीजेपी के नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई इस सीट पर अब मुकाबला रोमांचक हो गया है।

कब होगा वोट ?

चुनाव आयोग द्वारा दिए गए शेड्यूल के मुताबिक बांकीपुर सीट पर आगामी 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। इसको लेकर पार्टी के ओर से अपना कैंडिडेट के नाम का घोसणा करना था जिसके तहत आज जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने अपना उम्मीदवार उतारते हुए Prashant Kishor का नाम सामने रखा है।
बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बांकीपुर में नितिन नवीन की खाली हुई जगह को भरना नए उम्मीदवार के लिए एक बड़ी चुनौती साबित होगी।
प्रशांत किशोर की डायरेक्ट एंट्री से इस सीट पर लड़ाई बेहद रोमांचक होने वाला है।

Prashant Kishor की बांकीपुर में एंट्री से बढ़ा रोमांच

Prashant Kishor के खुद बांकीपुर से चुनाव लड़ने के फैसले ने बिहार की राजनीति को एक नया मोड़ दे दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अब तक पर्दे के पीछे रहकर रणनीतियां बनाने वाले पीके का सीधे चुनावी मैदान में उतरना बीजेपी के इस मजबूत गढ़ में कांटे की टक्कर पैदा करेगा। 30 जुलाई को होने वाली वोटिंग पर अब पूरे देश की नजरें टिकी रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें – 50 Bangladeshi Nationals को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे तमिलनाडु पुलिस

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।