1. Home
  2. Latest News
  3. 50 Bangladeshi Nationals को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे तमिलनाडु पुलिस
Latest News

50 Bangladeshi Nationals को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे तमिलनाडु पुलिस

50 Bangladeshi Nationals को लेकर हावड़ा स्टेशन पहुंचे तमिलनाडु पुलिस

कड़ी सुरक्षा के बीच 50 Bangladeshi Nationals को हावड़ा स्टेशन लाया गया, ताकि उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा सके।
आज यानि रविवार के दिन तमिलनाडु पुलिस की 40 सदस्यीय टीम 50 बांग्लादेशी नागरिकों, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, को डाउन तिरुचिरापल्ली-हावड़ा एक्सप्रेस से हावड़ा स्टेशन लेकर पहुंची। इसके बाद सुबह उन्हें दो वाहनों में बैठाकर उत्तर 24 परगना जिले के हरिदासपुर सीमा चौकी ले जाया गया, जहां से उन्हें बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन सभी Bangladeshi Nationals के पास भारत में रहने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं था। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश लोग दलालों को पैसे देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किए थे। बाद में वे काम की तलाश में तमिलनाडु पहुंचे और अपनी पहचान छिपाकर वहां काम कर रहे थे। पुलिस की नजर में आने के बाद प्रशासन ने उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने का निर्णय लिया।

आपको बता दें इससे पहले बंगाल सरकार ने भी कई Bangladeshi Nationals को बॉर्डर के पार बांग्लादेश पहुँचाया है।

तमिलनाडु में TVK पार्टी के आने के बाद यह पहली बार है जब ऐसा कदम उठाया गया है और लोगों को लेकर पुलिस की टीम सीधे बंगाल पहुंची है । बताया जा रहा है इन 50 Bangladeshi Nationals को हरिदासपुर सीमा चौकी जो की पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में है वहां से इन्हें बंगलदेश भेजा जायेगा ।

Bangladeshi Nationals

यह खबर भी पढ़ें – Aamir Khan तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे , सामने आयी तस्वीरें

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।