आज UP बीजेपी ने संगठन की नई लिस्ट जारी की है। लिस्ट में 8 महामंत्री रखे गए हैं, जबकि 19 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
आपको बता दें यह लिस्ट 2027 में होने वाले UP चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अब उत्तर प्रदेश में 8 महामंत्री और 19 उपाध्यक्ष होंगे।इस लिस्ट को लेकर दिल्ली से लखनऊ तक काफी मंथन किया गया था।अब जानते है किन्हें कौन सी जिम्मेदारी दी गई है।
UP में किन्हें मिली कौन सी जिम्मेदारी ?
UP बीजेपी की नई टीम में संजय राय फिर से महामंत्री बने है ।वहीं विधायक राजेश चौधरी भी महामंत्री के रूप में बनाए गए।रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाया गया है ।देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है ।
संगठन में बड़े चेहरों की अगर बात करें तो रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह, वहीं विधायक पूजा पाल , सुरेश राणा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी तय की गयी है।




भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। @NitinNabin @mppchaudhary @idharampalsingh pic.twitter.com/jOu52lsTlc
— BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) June 25, 2026
यह खबर पढ़ें – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले