वीरांगना झलकारी बाई की भव्य प्रतिमा के अनावरण एवं विभिन्न लोक-कल्याणकारी विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के दौरान जनपद अयोध्या (Ayodhya) के कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा राम भक्तों, कारसेवकों पर गोली चलाने और जय श्री राम बोलने पर लाठी भांजने वाले लोग आज उपदेश देने चले हैं । साथ ही उन्होंने राम मंदिर(Ram Mandir) चढ़ावा चोरी पर आश्वस्त किया कि SIT जांच दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी वही अगर कोई अपराधी है, वह बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है । और लोगों से अपील किया कि अगर आपके पास कोई साक्ष्य है तो आप उसे SIT को सौपे वो उसकी जांच करेंगे ।
योगी ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि इसी अयोध्या के नाम पर जय श्री राम का नारा लगाने पर ये लाठी-गोली चलाते थे. इनके दोगले चरित्र को देखो, जो कांग्रेस राम मंदिर नहीं बनने के लिए जोर लगा रही थी और न्यायालय में शपथ दिया था कि राम तो थे ही नहीं वे लोग कह रहे हैं कि अयोध्या में राम भक्तों का अपमान हो गया, क्या तब अपमान नहीं हो रहा था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी स्पष्ट किया कि जब विधायक के रूप में मनोज पांडेय ने कहा कि अयोध्या में सभी विधायकों को जाना चाहिए तो अखिलेश यादव ने तुरंत रोक लगा दी कि कोई दर्शन करने नहीं जाएगा। उनकी भक्ति राम पर नहीं थी, वो बाबर को मानने वाले लोग हैं।
वहीं सीएम योगी ने अयोध्या और प्रभु श्री राम के भक्तों से अपील करते हुए कहा कि राम भक्तों से भी कहना चाहूंगा, प्रभु राम ने हमें मर्यादा का पाठ पढ़ाया है और हमने उस मर्यादा का पालन करते हुए 500 सालों तक संघर्ष किया। 15 दिन और देख लें, इंतजार कर लो, चिंता मत करो। अयोध्या को बदनाम करने वाले राम जन्मभूमि को अपमानित करने वालों के बहकावे में कतई न आएं, ये लोग नहीं चाहेंगे कि अयोध्या का नाम हो।