भोपाल में IPL क्रिकेटर Shashank Singh और उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि घर में काम करने वाले कुक के साथ गाली-गलौज के साथ ही उनके साथ हिंसा की गई। पीड़ित कर्मचारी ने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई।
भारतीय क्रिकेट लीग IPL में पंजाब किंग्स की टीम से खेलने वाले क्रिकेटर Shashank Singh और साथ ही उनके रिटायर्ड IPS पिता शैलेश सिंह पर भोपाल में FIR दर्ज हुई है। आरोप है कि उन्होंने घर में काम करने वाले कुक के साथ मारपीट, गाली-गलौज किया और उससे जबरन काम करवाया गया। पुलिस को दिए गए शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच तेज़ी से शुरू कर दी गयी है।

पीड़ित कुक विपेंद्र सिंह ने क्या कहा ?
पीड़ित कुक विपेंद्र सिंह ने यह मामला भोपाल के रातीबड़ थाने में दर्ज करवाई है।पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा की Shashank Singh , उनके पिता शैलेश सिंह और उनके ड्राइवर मिश्रा ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया।आगे जानकारी देते हुए कहा की उन्हें रीवा से भोपाल बुलाया गया था उनके किसी परिचित ने यह बताया कि शैलेश सिंह के घर पर खाना बनाने का काम मिलेगा और आगे चलकर सरकारी नौकरी लगवाने में मदद भी की जाएगी.।उसे 15 हजार रुपये महीने की सैलरी के साथ रहने और खाने की सुविधा देने का वादा किया था।
काम छोड़ने की बात पर मिली धमकियां
पीड़ित के अनुसार, काम शुरू करने के कुछ ही घंटे बाद उस पर लगातार काम का दबाव बनाया जाने लगा। उसने बताया कि घर में पहले से काम कर रहे कुक को भी गालियां दी जा रही थीं। जब उसने काम छोड़ने की बात कही, तो उसे धमकाते हुए पूछा गया कि काम नहीं करेगा तो यहां आया क्यों?
मोबाइल छीना, कमरे में बंद होकर खुदको की बचाने की कोशिश
विपेंद्र सिंह ने आगे आरोप लगाते हुए कहा कि इस दौरान उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसे जबरन काम करने के लिए कहा गया डर के कारण वह खुद को कमरे में बंद कर लिया, लेकिन इसके बावजूद आरोप है कि शैलेश सिंह, Shashank Singh और ड्राइवर ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान होने की भी खबर सामने आ रही है।
पुलिस ने किन धाराओं में दर्ज किया मामला ?
पुलिस ने इस मामले में शैलेश सिंह, शशांक सिंह और एक अन्य पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(बी), 115(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
यह खबर भी पढ़ें – दिल्ली में अब Street Dogs को मिलेगी अपनी पहचान क्या है पूरी खबर ?