1. Home
  2. Latest News
  3. Donald Trump के नाम पर हैदराबाद में सड़क
Latest News

Donald Trump के नाम पर हैदराबाद में सड़क

Donald Trump के नाम पर हैदराबाद में सड़क

 

हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास एक सड़क का नाम ‘Donald Trump Avenue ‘ रखा गया है। यह सड़क हैदराबाद में स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास है। तेलंगाना सरकार ने कहा कि ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ नामकरण अमेरिका के प्रति सम्मान का एक प्रतीक है। इसके आस पास हैदराबाद में कई अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तर भी मौजूद हैं जिनमे बड़े बड़े नाम शामिल है जैसे की माइक्रोसॉफ्ट, गूगल और अमेजन जैसे बड़ी कंपनियां यहाँ मौजूद है ।

 

Donald Trump

Donald Trump ने किया अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने इस मामले पर अपने सोशल मीडिया ट्रुथ पर पोस्ट करते हुए कहा ” भारत के हैदराबाद में नई ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ — किसी अमेरिकी राष्ट्रपति को इस तरह सम्मानित किए जाने का यह पहला मामला है। ” साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने तेलंगाना सरकार इस पहल के लिए आभार जताया है ।

 

https://truthsocial.com/@realDonaldTrump/posts/116818236347869022

इस मामले पर तेलंगाना सरकार ने क्या कहा ?

वहीं, तेलंगाना सरकार ने कहा कि ‘Donald Trump Avenue ‘ नामकरण अमेरिका के प्रति एक सम्मान भाव का प्रतीक है। साथ ही यह हैदराबाद की भारत-अमेरिका संबंधों में बढ़ती अहमियत और दोनों देशों के बीच मजबूत होते सहयोग को भी साथ दर्शाता है। तेलंगाना सरकार के अनुसार, यह कदम हैदराबाद को वैश्विक निवेश, प्रौद्योगिकी और भारत-अमेरिका साझेदारी के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में पहचान दिलाने की दिशा में भी एक प्रतीकात्मक पहल है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।