बिहार के बहुचर्चित Bharat Tiwari Encounter में अब FIR दर्ज कर ली गयी है।आपको बता दें Bharat Tiwari Encounter के बाद ही परिवार ने FIR की मांग की थी लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी FIR दर्ज नहीं की गई थी वही आज यानी मंगलवार को इस मामले में FIR दर्ज की गयी है।
Bharat Tiwari Encounter में किनके ऊपर मामले दर्ज हुए ?
मृतक भरत तिवारी की मां आशा देवी के बयान पर शाहपुर थाने में Bharat Tiwari Encounter में शामिल सभी पुलिस कर्मियों को अभियुक्त बनाया गया है। दिए गए आवेदन के आधार पर ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के शाहपुर थाने में मामला को दर्ज कर लिया है। अपने दिए हुए आवेदन में भरत तिवारी की मां ने जगदीशपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) राजेश कुमार शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थाना अध्यक्ष (SHO) राजेश मालाकार समेत अन्य पुलिसकर्मियों को नामजद आरोपी ठहराया है।
आवेदन में क्या लिखा है ?
आशा देवी यानी भरत के मां ने अपने आवेदन में लिखा है की, ‘ भरत तिवारी जिनकी मौत हो गई है वह फेसबुक पर लाइव था। और वीडियो में दिखाई देता है कि भरत तिवारी ने अपना पिस्तौल फेंक दिया है। लेकिन इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ा और पांच गोली मारकर घायल कर दिया।’
आपको जानकारी दे दें की Bharat Tiwari Encounter के बाद से ही उनके परिवार के लोग यह मांग कर रहे थे कि पुलिस कर्मियों के ऊपर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए और उनको फांसी दी जाए, तब जाकर शायद परिवार को न्याय मिल पाएगा।
क्या है पूरा घटना क्रम ?
17 जून 2026 को पुलिस के एनकाउंटर में भरत तिवारी को गोली लगी थी।इसके बाद इलाज के दौरान पटना के पीएमसीएच में भरत तिवारी की मौत हो गई थी। इसके बाद से लगातार यह मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब जाकर इस मामले में शाहपुर थाना में आवेदन के आधार पर मुकदमा को दर्ज कर लिया गया है।

NHRC ने लिया Bharat Tiwari Encounter में स्वतः संज्ञान
बिहार पुलिस द्वारा हाल ही में भोजपुर मे हुए भारत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के मामले में सुप्रीम कोर्ट के वकील निशांत वर्मा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायत भेजी। NHRC से स्वतः संज्ञान लेकर बिहार सरकार , राज्य सरकार के DGP और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगने की अपील की है।
यह भी पढ़ें – अन्ना हजारे ने फिर से किया अनशन का ऐलान
Bharat Tiwari Encounter में कुछ सवाल –
आखिर भरत के पास बंदूक कहाँ से आयी ?
पुलिस को क्यों गोली चलानी पड़ी जब भरत तिवारी ने सरेंडर कर दिया ?