अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह बयान ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से निशाना साधने के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी नेता इस समझौते के लिए ‘बेताब’ थे।
भले ही अमेरिका और ईरान के बीच पीस डील हो गई हो लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी खत्म नहीं हुआ है ।जी हाँ बिलकुल सही पढ़ा है आपने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भड़कते हुए कहा कि अब ईरान का खात्मा हो गया है यह बात उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म Truth पर लिख दी।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका से अब ईरान को एक फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी और साथ ही ट्रंप ने दावा किया है की उन्होंने ईरान के सैन्य क्षमता को तबाह कर दिया है ।अब ईरान के पास वायु सेना भी नहीं बचा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि युद्ध ने ईरान को काफी कमजोर कर दिया है ! अब उसके पास वायुसेना, नौसेना, एंटी-एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट, रडार या जैसी चीज़ें व्यावहारिक रूप से कुछ भी नहीं है ।
साथ ही अमेरिका ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका नहीं बल्कि ईरान ने बातचीत की मांग की थी। उन्होंने अपने बातों को रखते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका बेताब नहीं था।
आखिर क्यों फूटा गुस्सा ?
आपको बता दें एक दिन पहले ही ईरान के तरफ से ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की ओर से ट्रंप पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने दावा किया था कि अमेरिकी नेता समझौते के लिए ‘बेताब’ थे और उन्होंने इसे सुरक्षित करने के लिए ‘सभी प्रकार की पैंतरेबाजी’ का भी इस्तेमाल किया।
आपको जानकारी होनी चाहिए की इन देशों की पीस डील में सबसे अहम् भूमिका निभाने वाला देश पाकिस्तान है जो इनसब मुद्दों पर चुप्पी साधे हुए है ।