Musafir Cafe रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन रुचिर अरुण ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका विक्रांत मैसी (चंदर के किरदार में) के साथ-साथ महिमा मकवाना और वेदिका पिंटो नजर आएंगी।
Musafir Cafe फिल्म की कहानी एक ऐसे सॉफ्टवेयर इंजीनियर (चंदर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लेखक बनना चाहता है। अपने पहले प्यार (सुधा) से अलग होने के बाद वह पहाड़ों में जाकर ‘मुसाफिर कैफ़े’ शुरू करता है, और फिर उसकी जिंदगी में एक नया मोड़ आता है।
अगर आप भी किताबों में दिलचस्पी रखते है तो आपने दिव्य प्रकाश दुबे की Musafir Cafe का नाम हिंदी साहित्य में सुना जरूर होगा या फिर अगर आप हिंदी किताब पढ़ने के शौक़ीन है तो आपने पढ़ा भी जरूर होगा।
क्यों है यह किताब इतनी खास की अब बन रही है फिल्म ?
“Musafir Cafe” दिव्य प्रकाश दुबे जी की एक खूबसूरत और संवेदनशील उपन्यास है, जो रिश्तों की सच्चाई, प्यार की वास्तविकता, जीवन में सपनों की तलाश एवं उलझनों को बड़े खूबसूरत अंदाज़ में दिखाती है।
इस कहानी में सुधा और चंदर की प्रेम की कहानी है, जो दो अलग-अलग सोच एवं पेशे से हैं, चंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सुधा एक वकील हैं।उनकी कहानी की पहली मुलाक़ात परिवार वालों के कहने पर शादी के लिए एक-दूसरे से मिलने के दौरान एक कैफ़े में होती है।और यह तय करती है कि जीवन के प्रेम, दोस्ती, सपनों और फैसलों का सफ़र कितना अनिश्चित हो सकता है।

इस उपन्यास में आपको एक सच्चा और मार्मिक प्रेम देखने को मिलेगा, कि यदि दो लोगों के बीच सच्चा प्रेम हो तो बिना किसी बंधन से बंधे हुए भी जीवन पर्यन्त एक दूसरे के लिए बने रह सकते हैं।
प्रेम के साथ साथ जीवन में आने वाले संघर्षों, जिम्मेदारियों एवं अन्य उतार चढ़ाव का बेहद ही सजीव चित्रण मिलता है।साथ ही साथ आपको छोटा छोटा खुबसुरत यात्रा वृतांत भी मिलेगा।
Musafir Cafe की कहानी यह दिखाती है कि हर इंसान का सफ़र अलग अलग होता है- कैफ़े की तरह जहाँ हर मुसाफ़िर अपनी कहानी लेकर आता है।
परदे पर उतारना क्या होगा आसान ?
किसी भी किताब को परदे पर उतारना काफी मुश्किल काम है क्यूंकि जब एक पाठक फिल्म देखने जाता है तो उनकी उम्मीद किताबों के अपनी दुनिया में जो चलचित्र होता है वो उसे अपने नज़रों के सामने उकेरते हुए देखना चाहता है ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर के कंधों पर जोर ज्यादा रहता है आपको बता दें इस फिल्म के निर्देशक रुचिर अरुण है जिनके कंधों पर यह जिम्मेदारी दी गयी थी।
फिल्म का काम पूरा हो चूका है और फिल्म मुसाफिर कैफ़े Netflix OTT पर आने के लिए अब तैयार है।

फिल्म के टीज़र ने काफी अच्छा परफॉर्म भी किया है अब देखना यह होगा की 24 तारीख को Netflix OTT पर आने वाली यह फिल्म कितना धूम मचाती है।
यह खबर भी पढ़ें – Hindi Literature की ये 5 किताब जो आपके जीवन जीने की शैली बदल देगी