1. Home
  2. Latest News
  3. West Bengal Legislative Assembly : बंगाल में चुने गए नए विधायकों को दिया जाएगा ‘विधान का पाठ’, आज से शुरू होगा दो दिनों का विशेष सत्र
Latest News

West Bengal Legislative Assembly : बंगाल में चुने गए नए विधायकों को दिया जाएगा ‘विधान का पाठ’, आज से शुरू होगा दो दिनों का विशेष सत्र

West Bengal Legislative Assembly : बंगाल में चुने गए नए विधायकों को दिया जाएगा ‘विधान का पाठ’, आज से शुरू होगा दो दिनों का विशेष सत्र

West Bengal Legislative Assembly : बंगाल के मुख्यमंत्री ने बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शुक्रवार को राजारहाट न्यूटाउन स्थित कन्वेंशन सेंटर में करेंगे।

West Bengal Legislative Assembly के इस सत्र में कौन कौन रहेंगे मौजूद ?

इसके उद्घाटन सत्र में बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी, साथ ही केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी सहित देश व राज्य की कई शीर्ष नेता इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

West Bengal Legislative Assembly
          West Bengal Legislative Assembly

West Bengal Legislative Assembly के इस सत्र क्या होंगे प्रमुख विषय?

इस दो दिन के विशेष तकनीकी सत्रों में संसदीय परंपराएं, विधायी प्रक्रियाएं, प्रश्नकाल के जरिए सरकार की जवाबदेही तय करना, समिति प्रणाली, निजी सदस्य विधेयक, बजटीय कार्यवाही और संसदीय विशेषाधिकार जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा देखने को मिलेगी।

कितने दिन West Bengal Legislative Assembly का यह सत्र कितने दिन का है ?

यह सत्र आज यानि शुक्रवार से शुरू हो रहा है जो कल खत्म होगा यानि शनिवार तक चलेगा।यह तकनिकी सत्र दो दिन के लिए आयोजित किया गया है।लोकसभा सचिवालय के ‘प्राइड’ संस्थान और बंगाल विधानसभा के संयुक्त प्रयास से आयोजित यह पहल राज्यों में विधायी गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक माडल बन सकती है।

आपको बता दें यह सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है बल्कि इससे विधायकों को प्रभावी जनप्रतिनिधि के रूप में तैयार करने का एक संगठित प्रयास है। तकनीकी सत्रों में संसदीय परंपराएं, विधायी प्रक्रियाएं, प्रश्नकाल के जरिए सरकार की जवाबदेही तय करना, समिति प्रणाली, निजी सदस्य विधेयक, बजटीय कार्यवाही और संसदीय विशेषाधिकार जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। साथ ही ‘राष्ट्रीय ई-विधान अनुप्रयोग (नेवा)’ के माध्यम से डिजिटल विधायिका की दिशा में बढ़ते कदमों पर भी फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें – 11 साल के बच्चे ने 8 Thai monks की जान ले ली कैसे आइये जानते है इस रिपोर्ट में

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।