अरिवंद केजरीवाल का अयोध्या दौरा आज है आपको बता दें केजरीवाल आज सुबह 11 बजे रामलला के दर्शन भी करेंगे।अयोध्या में रामलला के दर्शन के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए जायेंगे अरविन्द केजरीवाल ।
अयोध्या पहुंच कर क्या कहा अरविन्द केजरीवाल ने ?
अरविन्द केजरीवाल अयोध्या पहुँचने पर राम मंदिर में राजनीति तेज़ कर दी उन्होंने अपने बयान में कहा एफआइआर दर्ज किए बिना SIT का गठन करना समझ से परे है ।आगे उन्होंने इस मुद्दे पर कहा कि मंदिर के चढ़ावे में काफी समय से चोरी हो रही थी और इसमें कुछ बड़े लोगों की संलिप्तता से इन्कार नहीं किया जा सकता।
अरविन्द केजरीवाल ने गुमराह करने का आरोप लगाया
अरविन्द केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से गठित एसआइटी लोगों को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने अपने बात को आगे रखते हुए कहा कि पहले इस मामले में मुकदमा दर्ज और फिर इसकी जांच कि जाये ।
आपको बता दें कल शाम आम आदमी पार्टी के राज्यसभा संसद संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविन्द केजरीवाल अयोध्या पहुंचे जहाँ उनका स्वागत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता द्वारा किया गया और आज इसी अयोध्या आने के कड़ी में राम मंदिर में रामलला के दर्शन पूजन करेंगे केजरीवाल साथ ही हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दर्शन के लिए जायेंगे।
शाम 4 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे केजरीवाल
आज शाम अयोध्या में अरविन्द केजरीवाल प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे अब देखना ये है कि वो अपने प्रेस वार्ता में कौन से मुद्दों को रखेंगे ।
