आपको बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हाल ही में ट्रुथ सोशल मीडिया पर एक बयान शेयर करते हुए कहा है कि होर्मुज स्ट्रेट से कोई टोल नहीं लिया जाएगा, जब तक अमेरिका वहां अपना टोल न लगा लेता है। इससे पहले शनिवार को ही ईरान ने कहा कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है
अब ट्रंप के इस बयान से कयास लगाए जा रहे है कि हाल ही में ईरान के साथ किया गया समझौता टूट सकता है।
क्या है गार्जियन एंजेल टोल ?
ट्रुथ सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि 60 दिनों की अवधि और उसके बाद भी होर्मुज स्ट्रेट में कोई टोल नहीं लगाया जाएगा, जब तक अमेरिका कोई व्यापक समझौता न होने की स्थिति में खुद टोल न लगाए। उन्होंने इसे मध्य पूर्व के देशों के लिए अमेरिका की गार्जियन एंजेल (रक्षक) के तौर पर दी गई सेवाओं के बदले टोल बताया।

ईरान ने क्यों लिया होर्मुज बंद करने का फैसला ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ईरान कह रहा है की समझौते का उल्लंघन किया गया है जिसको लेकर ईरान ने यह कदम उठाया है ।हालांकि इस बात को सैन्य अभियानों की देखरेख करने वाली अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने नाकारा है।नकारते हुए कहा की होर्मुज में आवाजाही जारी है वहां कोई बंद नहीं है ।

होर्मुज क्यों है अहम कड़ी ?
अमेरिका ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से ही होर्मुज जलडमरूमध्य अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का केंद्र रहा है। आपको पता होना चाहिए की दुनिया का लगभग 20 फीसदी तेल और प्राकृतिक गैस इसी जलमार्ग से होकर ही गुजरती है। साथ ही दुनिया भर में होने वाले उर्वरक व्यापार का लगभग 30 फीसदी हिस्सा यहीं से आना जाना करता है।