1. Home
  2. Latest News
  3. तीन दिन तक बंद रहेगा Stock Market जाने क्या है वजह
Latest News

तीन दिन तक बंद रहेगा Stock Market जाने क्या है वजह

तीन दिन तक बंद रहेगा Stock Market जाने क्या है वजह

भारतीय Stock Market के निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए बेहद जरूरी खबर है । लगातार तीन दिन बंद रहेगा Stock Market , कल भी होगी NSE और BSE की छुट्टी, अब सीधे सोमवार को खुलेगा बाजार।
जी हाँ आने वाले तीन दिनों तक Stock Market बंद रहेगा आपको बता दें कल यानी शुक्रवार 26 जून को घरेलू शेयर बाजार में कोई कामकाज नहीं होने वाला है ।कल यानी शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर देश के Stock Market बंद रहेंगे जिससे NSE और BSE की छुट्टी रहेगी।

क्यूंकि शुक्रवार शुक्रवार को Stock Market बंद है और उसके बाद शनिवार व रविवार को साप्ताहिक अवकाश होता है। इसलिए इस बार शेयर मार्केट में काफी लम्बी छुट्टी रहेगा। यानी बाजार लगातार तीन दिन तक बंद रहेगा। अब बाजार में नियमित ट्रेडिंग सोमवार 29 जून को दोबारा शुरू होगी। आपको बता दें इससे पहले 28 मई को बकरीद के मौके पर Stock Market बंद रहा था। यानी करीब एक महीने के भीतर यह बाजार की दूसरी छुट्टी है।

साल में कितनी होती है Stock Market में छुट्टियां

वर्ष 2026 के लिए कुल 16 छुट्टियां Stock Market में तय की गई थीं, जिनमें से 9 छुट्टियां बीत चुकी हैं। मुहर्रम के बाद साल के बचे हुए महीनों में 6 और मौकों पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग बंद देखने को मिलेगी। मुहर्रम के बाद अगली छुट्टी सीधे सितंबर महीने में होगी। यानी जुलाई और अगस्त के महीने में बाजार में कोई भी अतिरिक्त छुट्टी नहीं है।

Stock Market

क्या MCX में भी होगी छुट्टी ?

MCX अर्थात मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज कल पूरी तरीके से बंद नहीं रहेगा। MCX पर सुबह का सत्र (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक) बंद रहेगा, लेकिन शाम का सत्र (शाम 5 बजे से रात 11:30 या 11:55 बजे तक) आपको खुला मिलेगा। कमोडिटी ट्रेडर्स शाम के सत्र में सामान्य रूप से अपना कारोबार कर सकते है।

जाने इस साल और कब रहेगा मार्केट बंद

मुहर्रम के बाद साल के बचे हुए महीनों में इन तारीखों पर शेयर बाजार बंद रहेंगे:
14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी
2 अक्टूबर (शुक्रवार): महात्मा गांधी जयंती
20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा
10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली-बलिप्रतिपदा
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

Stock Market में छुट्टियों की लिस्ट यहाँ चेक करें – Click Here

यह खबर पढ़ें – UP में जारी हुआ भाजपा का नया लिस्ट जाने किसको मिली कौन सी जिम्मेदारी

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।