1. Home
  2. Latest News
  3. Delhi Dehradun Expressway उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल गड्ढों का वीडियो वायरल, विपक्ष ने भी उठाए सवाल
Latest News

Delhi Dehradun Expressway उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल गड्ढों का वीडियो वायरल, विपक्ष ने भी उठाए सवाल

Delhi Dehradun Expressway उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल गड्ढों का वीडियो वायरल, विपक्ष ने भी उठाए सवाल

दो महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने Delhi Dehradun Expressway का उद्घाटन किया था जिसकी लागत 12,000 करोड़ रुपये की थी लेकिन अब दो महीने बाद ही इस Delhi Dehradun Expressway के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जहाँ Delhi Dehradun Expressway पर शामली में दो गड्ढे दिखाई दे रहे है।
इसपर सोशल मीडिया में काफी चर्चा देखने को मिल रहा है लेकिन इसपर राजनितिक दल भी राजनितिक रोटी सेक रहे है और सरकार से इसपर सवाल पूछ रहे है ।

Delhi Dehradun Expressway
         Delhi Dehradun Expressway

Delhi Dehradun Expressway के वायरल वीडियो पर कांग्रेस ने क्या दी अपनी प्रतिक्रिया

कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर Delhi Dehradun Expressway के वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ” नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया था।
लेकिन 12,000 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेस वे में 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे हो गए। ये दिखाता है कि इस एक्सप्रेस वे को बनाने में जमकर भ्रष्टाचार और पैसों का बंदरबांट किया गया है। ये पहला ऐसा मामला नहीं है, पूरे देश में पुल हो या सड़क, हाईवे या पानी की टंकी, रेलवे स्टेशन हो या एयरपोर्ट की छत- हर ओर इंफ्रास्ट्रक्चर ढह रहा है। कुल मिलाकर बात साफ है कि मोदी सरकार देश और जनता के लिए घातक है।”

वही इसपर इंडियन युथ कांग्रेस ने पोस्ट करते हुए लिखा कि ” ‘स्पेस टेक्नोलॉजी’ से बनी बताई गई इस सड़क को देखिए। उद्घाटन के महज़ 2 महीने बाद ही बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देने लगे।14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन किए गए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे में इतनी जल्दी गड्ढे दिखाई देना निर्माण की गुणवत्ता और सरकारी जवाबदेही पर सवाल खड़े करता है।”

Delhi Dehradun Expressway के वायरल वीडियो पर AAP ने क्या दी अपनी प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी ने अपने X अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा की ” ₹1200 करोड़ खर्च कर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे बनाया गया, लेकिन कुछ ही समय में मोदी सरकार का विकास सबके सामने आ गया।”

Delhi Dehradun Expressway के वायरल वीडियो में लोगों की क्या है प्रतिक्रिया

 

Delhi Dehradun Expressway पर NHAI ने क्या कहा?

बारिश के बाद दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर एक जगह सड़क धंसने से NH पर यात्रा करने वालों को हुई परेशानी के लिए NHAI खेद जताता है। उस हिस्से को ठीक कर दिया गया है और सामान्य ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है।
यह घटना एक जगह पानी जमा होने की वजह से हुई, क्योंकि स्थानीय लोगों के लगातार विरोध के कारण वहां परमानेंट क्रॉस-ड्रेनेज सिस्टम चालू नहीं किया जा सका। लोगों ने बैलेंसिंग कलवर्ट को जोड़ने की अनुमति नहीं दी और इसके बजाय कलवर्ट के रास्ते का इस्तेमाल गाड़ियों के आने-जाने के लिए करने लगे। इससे पानी की निकासी का जो सिस्टम बनाया जाना था, वह चालू नहीं हो सका।

कल की घटना के बाद, NHAI ने तुरंत मरम्मत का काम शुरू किया और बारिश के पानी की सुरक्षित निकासी के लिए एक अस्थायी समानांतर नाला बनाना शुरू कर दिया है, ताकि परमानेंट ड्रेनेज सिस्टम चालू होने तक पानी ठीक से निकल सके। प्रभावित जगह पर लगातार नज़र रखी जा रही है ताकि ट्रैफिक सुरक्षित और बिना रुकावट के चलता रहे।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए, संबंधित प्रोजेक्ट डायरेक्टर, अथॉरिटी इंजीनियर और EPC कॉन्ट्रैक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि अथॉरिटी इंजीनियर के टीम लीडर और कॉन्ट्रैक्टर के प्रोजेक्ट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है।

NHAI मजबूत और भरोसेमंद नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर सुनिश्चित करने के लिए सभी ज़रूरी कदम उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह खबर भी पढ़ें – दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रही CJP के प्रोटेस्ट में हंगामा क्या है पूरी खबर ?

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।