भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आई भारी तबाही ( Nepal Flash Flood ) के बाद भारत लगातार मदद मुहैया कराने में लगा हुआ है। भारत ने इसके लिए C-17 ग्लोबमास्टर को उतारा है। बाढ़ के बाद भारत ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से करीब 40 टन राहत सामग्री लेकर एयरक्राफ्ट काठमांडू पहुंचा है।
पाल में बुधवार को अचानक आए अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) से भीषण तबाही मची है। इस संकट की घड़ी में भारत हमेशा की तरह सबसे पहले मददगार बनकर आगे आया है और लगातार राहत सामग्री भेज रहा है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जानकारी दी है कि नेपाल में राहत और बचाव कार्य के लिए बुधवार को 10 टन मानवीय सहायता भेजने के बाद, गुरुवार को भारत ने 37.5 टन राहत सामग्री की दूसरी खेप भी रवाना कर दी है। नेपाल तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के लिए भारत ने अपने शक्तिशाली C-17 ग्लोबमास्टर विमान को सेवा में लगाया है।

भारतीय विदेश मंत्री ने वीडियो शेयर करते हुए क्या कहा ?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि नेपाल के लिए भारत का राहत अभियान लगातार जारी है। गुरुवार सुबह राहत सामग्री की दूसरी उड़ान नेपाल के लिए रवाना हुई, जिसमें 37.5 टन मानवीय सहायता, आपदा राहत सामग्री, जरूरी दवाइयां और खाद्य पैकेट शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत नेपाली अधिकारियों के संपर्क में है और Nepal Flash Flood में राहत-बचाव कार्यों में हरसंभव सहयोग आगे भी जारी रहेगा।
A second flight has just taken off, carrying 37.5 tonnes of HADR material, medicines & food packets for Nepal.
India remains in close and continuous touch with the Nepalese authorities. We will continue to strongly support the ongoing relief efforts.
🇮🇳🇳🇵 pic.twitter.com/4m46leqfkC
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) August 27, 2026
भारत के तरफ से रिलीफ मटेरियल की यह थी दूसरी खेप
नेपाल के लिए भारत की मदद लगातार जारी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ के जरिए बताया कि 37.5 टन राहत सामग्री, दवाइयां और फूड पैकेट लेकर दूसरी उड़ान नेपाल पहुँच चुकी है। भारत ने संकट ( Nepal Flash Flood )की इस घड़ी में नेपाल को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिया है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले बुधवार को भी भारत ने 10 टन मानवीय सहायता नेपाल भेजी थी।

Nepal Flash Flood में आयी त्रासदी में कितने है मौत के आंकड़े ?
Nepal Flash Flood आपदा के कारण मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह तक के आंकड़ों के अनुसार, भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ में बहे 162 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। पुलिस ने बताया कि ये शव रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन, गोरखा, तनहुं और दोनों नवलपरासी जिलों में भोटेकोशी व त्रिशूल नदी के निचले किनारों से बरामद किए गए हैं।