1. Home
  2. Latest News
  3. बंगाल में मोदी कि 6 गारंटी जिसमे होगी घुसपैठियों कि विदाई आएगा कानून राज ।
Latest News

बंगाल में मोदी कि 6 गारंटी जिसमे होगी घुसपैठियों कि विदाई आएगा कानून राज ।

बंगाल में मोदी कि 6 गारंटी जिसमे होगी घुसपैठियों कि विदाई आएगा कानून राज ।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल के चुनावी दौरे पर हल्दिया में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए ।
आपको बता दें 23 और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने जा रहा है । उसी सिलसिले में देश के प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के हल्दिया पहुंचे थे जहाँ उनके साथ मंच पर सुवेंदु अधिकारी भी मौजूद थे ।

छह गारंटी ममता पर होंगी भारी

प्रधानमंत्री मोदी ने मंच से यहाँ की जानता को छह गारंटी देते हुए कहा की यहाँ कानून का राज स्थापित किया जाएगा और साथ ही भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी पर सख्त करवाही होगी ।


साथ ही उन्होंने यहाँ ठप पड़े उद्योग की भी चर्चा की और बताया कि कैसे बंगाल के युवा को ममता सरकार ने ठगने का काम किया है । जहाँ बंगाल में दूर राज्यों से लोग काम करने आते थे वहीं आज यहाँ के युवा रोजगार के तलाश में दूसरे राज्य जाने के लिए मजबूर है ।


उन्होंने आगे ज़िक्र करते हुए अपने गारंटी में यह भी साझा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद हर करप्शन हर बेटियों के साथ हुए अन्याय के फाइलें खुलेंगी । साथ ही अपने चौथे गारंटी में कहाँ की तृणमूल के राज में जिसने भी करप्शन किया है उसकी जगह जेल में होंगी । मंत्री हो या संत्री कानून सबका हिसाब करेगा । TMC का कोई भी गुंडा अब कानून से बचने वाला नहीं है ।

नहीं लागू होती PM की कोई स्कीम

मोदी जी ने अपने चुनावी भाषण में यह भी बताया की बंगाल सरकार को PM शब्द से मानो नफ़रत हो वह PM से जुड़े किसी भी स्कीम को प्रदेश में लागू नहीं होने देती है या फिर उनका नाम बदल देती है ।

निर्मम सरकार की विदाई तय

उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है बल्कि यह चुनाव यहाँ के वैभव को फिर से स्थापित करने का चुनाव है । इसका सबसे पहला कदम होगा निर्मम सरकार की विदाई ।

विकास के पैरामीटर में बंगाल हुआ नीचे


प्रधानमंत्री ने सत्ता पार्टी टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि निर्मम सरकार बंगाल को नीचे धकेल रही है । उन्होंने कहा हल्दिया कभी बड़े औद्योगिक केंद्र में से एक था लेकिन बीतें दशकों में हल्दिया के फैक्ट्रियों में सिर्फ तालें ही लटक रहे है ।

मत्स्य उत्पादन में बंगाल क्यों पीछे ?

बंगाल
बंगाल

तृणमूल सरकार ने मछली उत्पादन में कभी ध्यान ही नहीं दिया बल्कि बाहर से इंपोर्ट करके खाता रहा है ।


आपको बता दें बंगाल में सबसे प्रचलित आहार माच भात है अर्थात् मछली की डिमांड बंगाल में दूसरे राज्यों की अपेक्षा ज़्यादा रहती है ।
मोदी जी ने कहा यहाँ में एक बड़ी संभावना मछली पालन में है लेकिन स्थिति क्या है यह जानकार आपको हैरानी होगी की बंगाल मछली पालन में अब तक आत्मनिर्भर नहीं है आज भी बंगाल में अपने जरूरत के लिए मछली दूसरे राज्यों से मंगवानी पड़ती है । अपने पंद्रह साल का साशन में तृणमूल आपको मछली तक नहीं दे पायी है । वो भी बाहर से इंपोर्ट करना पर रहा है और यह TMC की दूंरनीतियों का उदाहरण है ।

माछ पर संग्राम


वहीं जहाँ प्रधानमंत्री ने मछली उत्पादन का जिक्र किया वहीं ममता बनर्जी अपने चुनावी सभा में भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहती है की अगर भाजपा की सरकार बनी तो मछली खाना बंद हो जाएगा । वही भाजपा कैंडिडेट सब्जी बाज़ार से लेकर मछली बाज़ार तक चुनाव प्रचार प्रसार करते दीख रहे है ।

बंगाल में होने वाली चुनाव काफ़ी अहम है आपको बता दें पिछले 15 वर्षों से बंगाल में तृणमूल अर्थात् माँ माटी मानुष की सरकार है वहीं भाजपा अपना पहला मुख्यमंत्री बनाने के लिए मैदान में उतरी है ।

आपको क्या लगता है क्या भाजपा सरकार आ पाएगी या फिर टीएमसी की सुप्रीमो ममता बनर्जी चौथी बार मुख्यमंत्री पद की सपथ लेंगी कमेंट में बताए

महिला आरक्षण बिल पर प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा ?

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।