1. Home
  2. Latest News
  3. NIA और ATS की बड़ी कारवाही कर्नाटक के दावणगेरे से पकड़ा गया संदिग्ध ,अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था साजिश
Latest News

NIA और ATS की बड़ी कारवाही कर्नाटक के दावणगेरे से पकड़ा गया संदिग्ध ,अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था साजिश

NIA और ATS की बड़ी कारवाही कर्नाटक के दावणगेरे से पकड़ा गया संदिग्ध ,अयोध्या के राम मंदिर पर हमले की बना रहा था साजिश
Glimpses of Pran Pratishtha ceremony of Shree Ram Janmaboomi Temple in Ayodhya, Uttar Pradesh on January 22, 2024. PM presents on the occasion.

NIA और ATS की बड़ी कारवाही उत्तर प्रदेश के अयोध्या राम मंदिर को निशाना बनाने की तैयारी कर रहे सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहम्मद सोहेल बोर्ड को राष्ट्रीय जाँच एजेंसी NIA और ATS ने अपनी संयुक्त कार्रवाई में कर्नाटक के दावणगेरे से हिरासत में लिया गया है।

क्या है पूरी खबर ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राम मंदिर पर हमले की साजिश में सहारनपुर का एक युवक को NIA-ATS ने की संयुक्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरोपी लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में था और उसके कुछ संदिग्ध संगठनों व व्यक्तियों से संपर्क होने की जानकारी भी सामने आई है।

कहाँ पकड़ा गया संदिग्ध ?

मोहम्मद सुहैल को कर्नाटक के दावणगेरे क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि वह वहां अपनी पहचान छिपाकर पेंटर का काम कर रहा था। जांच के दौरान एजेंसियों को उसके पास से और डिजिटल उपकरणों से कई महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोहम्मद सुहैल के तार पाकिस्तान के साथ भी जुड़े होने का दावा किया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी के कथित पाकिस्तान कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि उसके संपर्क किन लोगों से थे और क्या वह किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार , वह कई संदिग्ध ऑनलाइन ग्रुप्स और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से भी जुड़ा हुआ था।

NIA and ATS Action

यह खबर भी पढ़ें – PM Modi ने आपातकाल पर सोशल मीडिया में साझा किया संदेश

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।