1. Home
  2. Latest News
  3. NEET के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल होनी थी परीक्षा
Latest News

NEET के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल होनी थी परीक्षा

NEET के बाद अब महाराष्ट्र में TET पेपर लीक, कल होनी थी परीक्षा

28 जून को होने वाली TET की परीक्षा अब रद्द कर दी गयी है यह कदम पेपर लीक के बाद उठाया गया है परीक्षा होने के एक दिन पहले परीक्षा का पेपर लीक(Paper Leak) होने का मामला सामने आया है ।

पूरा मामला क्या है ?
मामले की शुरआत आज यानि 27 तारीख के सुबह हुई जब भिवंडी पुलिस को गुप्त सुचना मिली की TET का पेपर से जुड़े गुप्त सुचना उनके पास है । सुचना मिलने के तुरंत बाद भिवंडी पुलिस ने छापा मारा और महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद् के लोग भी मौके पर पहुंचे जिससे बरामद की गयी चीज़ों का सत्यापन किया जा सके। प्रारंभिक जांच से पता चला की संदिग्धों के पास मौजूद प्रस्तावित प्रश्न कुछ TET परीक्षा से मेल खाते है । इसके बाद तुरंत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कारवाही कर रही है ।

परीक्षा परिषद् ने लिया TET स्थगित करने का फैसला
इस मामले को देखते ही तुरंत महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद् ने TET परीक्षा को विश्वसनीयता को देखते हुए परीक्षा के पेपर कैंसिल कर दिए। महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद् ने लोगों से यह भी अपील की है की परीक्षा से जुडी सभी आधिकारिक सुचना के लिए केवल परिषद् के वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें ।

TET परीक्षा स्थगित होने के बाद अब तक कोई तारीख सामने नहीं आया है की इस परीक्षा को कब करवाया जायेगा । आपको बता दें रविवार को होने वाले इस परीक्षा में लगभग 4 लाख से अधिक लोग जो इस परीक्षा को देने वाले थे उनपर इसका सीधा असर देखने को मिल रहा है ।

2025 में भी हुआ था महाराष्ट्र में TET पेपर लीक
इससे पहले साल 2025 में भी कोल्हापुर सहित राज्य के अन्य हिस्सों से TET का पेपर लीक होने का मामला सामने आया था। तब पुलिस ने एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया था और परीक्षा से पहले पर्चे ₹3 लाख में बेचे जाने की बात सामने आई थी।

मामले ने पकड़ी राजनितिक मोड़
कांग्रेस पार्टी ने TET पेपर लीक मामले को लेकर अपने आधिकारिक वेबसाइट से इस मुद्दे पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” एक और पेपर लीक , महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है। कल ये परीक्षा होने वाली थी, जिसे रद्द कर दिया गया है। BJP की सरकार में कोई ऐसा पेपर नहीं, जो लीक नहीं होता। ये सरकार ‘पेपर लीक सरकार’ बन चुकी है।”

वही ओवैसी ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए लिखा ” कितनी गड़बड़ है; BJP के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार, जो भारतीय बंगाली मुसलमानों को बांग्लादेशी बताकर गलत तरीके से गिरफ्तार करने में माहिर है, TET पेपर लीक को रोकने में नाकाम रही है।
इस पेपर लीक के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाएगा? यह सरकार की नाकामी है, जिसकी वजह से हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। ”

इस मामले पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके ने भी ट्वीट किया ” महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक हो गया।क्या देश में कोई ऐसी सार्वजनिक परीक्षा बची है जिसका पेपर लीक न होता हो?”

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।