1. Home
  2. Latest News
  3. नेपाल त्रासदी पर क्यों हो रहे है Shashi Tharoor ट्रोल क्या है वजह ?
Latest News

नेपाल त्रासदी पर क्यों हो रहे है Shashi Tharoor ट्रोल क्या है वजह ?

नेपाल त्रासदी पर क्यों हो रहे है Shashi Tharoor ट्रोल क्या है वजह ?

नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ पर संवेदना व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्राकृतिक तबाही के लिए ‘नाटक’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया। लोगों को कतई उम्मीद नहीं थी कि थरूर जैसे वरिष्ठ नेता की तरफ से ऐसे आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया जाएगा, जिसके चलते सोशल मीडिया पर यूजर्स उनसे इस शब्द को तुरंत हटाने की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने नेपाल की भीषण बाढ़ को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक खास शब्द पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि थरूर ने अपने संदेश में आपदा पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और उनके इस मुश्किल वक्त से जल्द बाहर आने की प्रार्थना भी की है, लेकिन इस भयंकर प्राकृतिक आपदा को ‘ड्रामा’ (नाटक) करार देने से लोग खासे निराश और आहत हुए हैं।

नेपाल की तबाही को ‘ड्रामा’ बताकर फंसे शशि थरूर

गुरुवार को एक्स पर केरल के तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने लिखा, ‘कल काठमांडू के लिए उड़ान भरा,पहाड़ों में हुए उस ड्रामे से पूरी तरह से बेखबर, जिसने भयानक तबाही मचाई है।’

सोशल मीडिया यूजर्स ने Shashi Tharoor से क्या कहा ?

एक यूजर ने लिखा की सर लगता है आपका अकाउंट हैक हो गया है क्या कहा आप खुद ही पढ़िए ” सर, ऐसा लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है… शशि थरूर वोकैबुलरी (शब्द-भंडार) से चूककर ‘ड्रामा’ शब्द का इस्तेमाल क्यों करेंगे?”

‘यहाँ आपकी सहानुभूति ही ड्रामा लग रही है’

शशि थरूर द्वारा प्राकृतिक आपदा के लिए ‘ड्रामा’ शब्द का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। अमित के पॉल नामक एक यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, “क्या प्रकृति का यह भयंकर कहर कोई ड्रामा था? शब्दों के चयन के मामले में आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? आपकी उस भारी-भरकम शब्दावली और शब्दकोश के ज्ञान का क्या मतलब, जब आपको यह तक न सूझे कि किस मौके पर क्या बोलना चाहिए? आपकी यह सहानुभूति खुद एक ड्रामा ही प्रतीत हो रही है!”

और भी कई कमैंट्स आपको उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिलेंगे जहाँ लोगों ने उनके पोस्ट को एडिट करने की भी उनसे मांग की है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।