अमेरिका ईरान के जंग शुरू होने के बाद एक लंबे समय तक Strait of Hormuz पूरी तरह से बंद था जिसके बाद वहां जहाज कतार में खड़े थे लेकिन अब जैसे ही युद्ध विराम की घोसणा ईरान और अमेरिका के बीच हुआ Strait of Hormuz को पुरे तरीके से व्यापर और आवाजही के लिए खोल दिया गया।
क्या है इस रिपोर्ट में ?

आपको बता दें ईरान और अमेरिका के बीच जब जंग जारी था तब Strait of Hormuz पर ईरान ने रोक लगा दी थी जिससे ईंधन की सप्लाई में काफी कमी देखने को मिली थी।आपको बता दें इसी बीच 24 जून को होरमुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले जहाज़ों की संख्या बढ़कर 70 हो गई, जो पिछले दिन के मुकाबले 105% ज़्यादा थी। यह वृद्धि इसलिए हुई क्योंकि अधिक जहाज चल रहे बारूदी सुरंग हटाने के प्रयासों और ओमान द्वारा समर्थित मार्गों का उपयोग करने लगे।इन गतिविधियों में ज़्यादातर गतिविधियाँ कमर्शियल ट्रैफ़िक की थीं, जिसमें 53 बार जहाज़ गुज़रे, और दिन भर कम जोखिम वाले जहाज़ों की काफी प्रधानता भी रही।
ऐसे में जहाजों के आवागमन में वृद्धि एक अच्छे संकेत के रूप में देखा जा रहा है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी भी कुछ विशेषज्ञों का यह मानना है कि यह अभी भी पुरे तरीके से बहाल नहीं हुआ है। इसमें और समय लगेगा।
Hormuz traffic sees a sharp d/d uptick
Confirmed Strait of Hormuz crossings rose to 70 on 24 June, up 105% day on day, as demining efforts advanced and operators increasingly used the Omani route. Commercial traffic accounted for most activity, with 53 transits, while low-risk… pic.twitter.com/Afhj0gqoHt
— Kpler (@Kpler) June 25, 2026
तेल की कीमतें वैश्विक बाजार में अब स्थिर होने के कगार पर
आपको बता दें कि तेल की कीमतें भी संक्षेप में युद्ध-पूर्व स्तर लगभग 73 डॉलर प्रति बैरल से नीचे गिर गईं, जो इस बात का संकेत है कि बाजार अधिक स्थिरता की उम्मीद करने लगे हैं।और भविष्य में यह और निचे के तरफ आ सकता है जिससे कई देशों में तेल के दामों पर भी कुछ राहत मिलने कि उम्मीद है ।Strait of Hormuz में आवाजाही सुचारु होने से यह गिरावट दर्ज़ की गयी है।
यह खबर पढ़ें – 28 जून से फिर शुरू होंगे बांग्लादेशी नागरिक के लिए Tourist Visa