
अमित शाह करेंगे 2026 बंगाल विधानसभा चुनाव के संकल्प पत्र का विमोचन
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 संकल्प पत्र का विमोचन आज अमित शाह कोलकाता में करेंगे ।बंगाल के अपने इस संकल्प पत्र में भाजपा किन किन मुद्दों को रखती है यह देखना काफी अहम् होगा | क्यूंकि तृणमूल सरकार का संकल्प पत्र पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा पर भरी पड़ गया था | आज गृहमंत्री अमित शाह बंगाल पहुंचे है जहाँ वह चुनावी जनसभा करने के लिए बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के डेबरा में जनसभा और खड़गपुर में लोगों के बीच रोड शो करने जा रहे है आपको बता दें खड़गपुर के भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष है जिनको बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में भी पूर्ण बहुमत से जीत हासिल किया था ।
आपको बता दे इस वर्ष होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों में हो गया है जिसमे असम केरलम और पॉण्डिचेरी शामिल है वही बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव शेष है । प्रधानमंत्री मोदी वहीं कल बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल के दौरे पर रहेंगे । वही तृणमूल कांग्रेस भी जोड़ों शोरों से बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 प्रचार प्रसार में लगी हुई है । आज ममता बनर्जी तीन पब्लिक मीटिंग करेंगी साथ ही एक रोड शो में भी शामिल होंगी । बंगाल विधानसभा चुनाव तृणमूल और भाजपा दोनों के लिए काफ़ी अहम है ।

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले हुमायूँ और ओवैसी का टूटा गठबंधन
वही दूसरी तरफ़ हुमायूँ कबीर को पार्टी से निकाले जाने के बाद उन्होंने नई पार्टी का गठन किया था जिसका साथ बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 आईएमआईएम पार्टी दे रही थी लेकिन हुमायूँ कबीर के वीडियो वायरल होने के बाद आईएमआईएम पार्टी ने उनसे अपना गटबंधन बीच चुनाव में तोड़ते हुए बंगाल विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का फैसला किया है । यह जानकारी आईएमआईएम के ऑफिसियल एक्स हैंडल पर साझा किया है ।
दरअसल कल तृणमूल कांग्रेस ने अपने एक घंटे के प्रेस कांफ्रेंस में एक एक वीडियो साझा किया जिसमे आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूँ कबीर ने भाजपा से मिलकर 1 हज़ार करोड़ रुपए का खेल करने की बात थी । तृणमूल ने दावा किया कि मुस्लिम की भावना का इस्तेमाल कर उनके वोट बीजेपी की ओर मोड़ने की कोशिश की जा रही है । टीएमसी ने इस वीडियो को जारी किया जिसमे हुमायूँ कबीर किसी से बात करते हुए दिख रहे है ।

अब देखना ये अहम होगा की ओवैसी की पार्टी आईएमआईएम कितने सीटों पर मतदान में भाग लेगी ।
आपको बता दें बंगाल में कुल 294 सीट है जिसमें बहुमत के लिए 148 सीटों की आवश्यकता होती है ।
बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 दो फेज में होने वाली है 23 और 29 अप्रैल । जहाँ भाजपा अपना बंगाल में पहली बार कुर्सी पाने को बेताब है वही ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस कुर्सी पर बने रहने को बेताब है ।










आज नीतीश कुमार राज्यसभा सांसद के रूप में लेंगे सपथ कौन होगा 20 वर्ष बाद कौन होगा बिहार का अगला मुख्
[…] आखिर क्यों टूटा हुमायूँ और ओवैसी की पा… […]