अयोध्या के श्रीराम जन्म भूमि मंदिर ( Ram Mandir ) में चढ़ावा चोरी की जांच को अंतिम रूप देने के लिए विशेष जांच दल SIT ने अंतिम रिपोर्ट सौपने और अपने जांच का दायरा बढ़ाने के लिए समय की मांग की थी जिसको कल सौपा जा सकता है । लखनऊ के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में गठित की गयी SIT की टीम 15 जुलाई को शासन को अंतिम जांच रिपोर्ट सौंपने की तैयारी कर रही है।
इस जांच रिपोर्ट Ram Mandir चोरी प्रकरण में किसकी क्या क्या भूमिका रही शायद इसकी जानकारी विस्तृत रूप से मिल सकेगी लेकिन देखना यह है की क्या रिपोर्ट तय समय अनुसार कल सौपी जाएगी या नहीं।
आपको बता दें Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए शासन ने 13 जून 2026 को एक SIT का गठन किया था। SIT ने 15 जून से मामले की जांच शुरू की थी। SIT ने एक सप्ताह बाद ही अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी।अब इस जांच रिपोर्ट में 40 दिनों के भीतर 70 बार चढ़ावा चोरी का राजफाश SIT ने किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Ram Mandir चढ़ावा चोरी प्रकरण में इस चोरी की सीसीटीवी फुटेज भी SIT के पास उपलब्ध है। SIT ने जांच का दायरा बढ़ने के कारण अंतिम रिपोर्ट सौंपने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। नतीजतन शासन ने 15 जुलाई तक अंतिम रिपोर्ट सौंपने के निर्देश SIT को दिए हैं।
आपको बता दें Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामला काफी संगवेदनशील रहा है अब देखना यह दिलचस्प होगा की आने वाले SIT की रिपोर्ट्स में और क्या बड़े खुलासे होने वाले है ।