1. Home
  2. Latest News
  3. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मिल रहा है विपक्षी दलों का समर्थन जाने किसने क्या कहा
Latest News

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मिल रहा है विपक्षी दलों का समर्थन जाने किसने क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को मिल रहा है विपक्षी दलों का समर्थन जाने किसने क्या कहा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है, जिसे अब सोनम वांगचुक के समर्थन में विपक्ष का भारी साथ देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें सोनम वांगचुक अनशन पिछले 17 दिनों से अनशन पर बैठे हुए है और उनके वजन में काफी गिरावट के साथ साथ उनके शरीर की मांसपेशियां कम होने लगी हैं ।
लेकिन जैसे जैसे दिन आगे बढ़ रहे है वैसे वैसे CJP को विपक्षी पार्टियों का साथ और समर्थन देखने को मिल रहा है आपको बता दें सबसे पहले उद्धव ठाकरे वाली गुट के शिवसेना ने अपना समर्थन दिया था जिसके बाद आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल और अब ममता बनर्जी ने भी सोनम वांगचुक से फ़ोन पर बातचीत की है । आइये अब विस्तार से जानते है किसने क्या कहा ।

CJP को समर्थन देते हुए ममता बनर्जी ने क्या कहा

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपने X पोस्ट पर ममता बनर्जी के फोन कॉल के बारे में लिखते हुए कहा कि ” TMC प्रमुख ममता बनर्जी ( दीदी ) ने सोनम सर से बात करके उनकी सेहत का हाल-चाल जाना। उन्होंने उनसे मज़बूत बने रहने को कहा और छात्रों को न्याय दिलाने के लिए CJP के आंदोलन को अपना समर्थन दिया।
हमारे मकसद के प्रति ममता दीदी की चिंता, एकजुटता और समर्थन के लिए मैं उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।

CJP को समर्थन देते हुए अरविन्द केजरीवाल ने क्या कहा

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने अपने X पोस्ट पर अरविन्द केजरीवाल के फोन कॉल के बारे में लिखते हुए कहा कि “AAP प्रमुख अरविन्द केजरीवाल से बातचीत हुई। उन्होंने सोनम सर की सेहत के बारे में पूछा और उनकी हालत पर गहरी चिंता जताई।
ऐसे समय में, बातचीत और लोकतंत्र के पक्ष में उठने वाली हर आवाज़ मायने रखती है। CJP के विरोध प्रदर्शन और 20 जुलाई को संसद तक हमारे मार्च को समर्थन देने के लिए मैं अरविंद सर का दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।

CJP को समर्थन देते हुए उद्धव ठाकरे ने क्या कहा

उद्धव ठाकरे,शिवसेना उद्धव गुट पार्टी प्रमुख ने CJP को समर्थन देते हुए कहा कि ” हम, शिवसेना की ओर से, सोनम वांगचुक और अभिजीत दिपके के आंदोलन को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हैं।”
जिसको लेकर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट को शेयर करते हुए उनके सहयोग का आभार जताया है

अखिलेश यादव ने की सोनम वांगचुक से अनशन ख़त्म करने की आग्रह

अखिलेश यादव ने सोनम वांगचुक से अनशन ख़त्म करने की बात कहते हुए अपने X पर एक पोस्ट साझा किया है जिसमे उन्होंने कहा है कि ” श्री सोनम वांगचुक जी से हमारा अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वो अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।

जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है।

भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है। वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है। जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता।

CJP

‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं।

यह खबर भी पढ़ें – Ram Mandir चढ़ावा चोरी पर कल रिपोर्ट सौप सकती है SIT जाने पूरी खबर

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।