FIFA World Cup 2026 अब रोमांचक मोड़ पर आ गया है इंग्लैंड को मिली सेमीफइनल में हार के बाद अर्जेंटीना अपने फाइनल मैच खेलने के लिए तैयार है।
अर्जेंटीना ने इस बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह बना ली।अर्जेंटीना टीम के खिलाडी एंजो फर्नांदेस और लुतारो मार्तिनेज के दमदार गोल्स की मदद से अर्जेंटीना के पक्ष में किया।
अटलांटा स्टेडियम में खेले गए FIFA World Cup 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अंत तक रोमांच चरम पर रहा। निर्धारित 90 मिनट के खेल तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं। इंग्लैंड के लिए पहला गोल एंथनी गोर्डन ने दागा था, लेकिन इंजरी टाइम शुरू होते ही पासा पलट गया। इस निर्णायक मोड़ पर अर्जेंटीना ने मैच पर पूरी तरह से शिकंजा कस लिया और लुतारो मार्तिनेज के एक शानदार हेडर ने अर्जेंटीना को खिताबी मुकाबले का टिकट दिला दिया।
Argentina are headed back to the #FIFAWorldCup Final 🇦🇷
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
FIFA World Cup 2026 के मैच में इससे पहले, तीन बदलावों के साथ मैदान पर उतरी इंग्लिश टीम ने बेहद सकारात्मक शुरुआत की और अर्जेंटीना के डिफेंस को लगातार परेशान किया। पहले हाफ के अधिकांश समय तक इंग्लैंड ने अर्जेंटीना के हमलों को पूरी तरह बेअसर रखा, जिससे विपक्षी टीम का आक्रमण बेअसर साबित हुआ।
पहले हाफ में इंग्लैंड के डिफेंसिव खेल के कारण मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा। इस दौरान इंग्लैंड ने एक और अर्जेंटीना ने दो प्रयास किए, लेकिन कोई भी शॉट ऑन-टार्गेट नहीं था।
FIFA World Cup 2026 के सेमीफइनल मैच में दूसरे हाफ में अर्जेंटीना ने आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन मैच का पहला गोल इंग्लैंड ने दागा। मॉर्गन रोजर्स के पास पर एंथनी गॉर्डन ने गोल कर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिला दी। इंग्लैंड के गोलकीपर जॉर्डन पिकफोर्ड ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए 84वें मिनट तक विपक्षी टीम को रोके रखा।
FIFA World Cup 2026 के सेमीफइनल मैच के अंतिम पलों में लियोनेल मेसी ने बाजी पलट दी। 84वें मिनट में एक कॉर्नर पर शॉर्ट पास खेलने के बाद मेसी ने एंजो फर्नांदेस को पास दिया, जिन्होंने बॉक्स के बाहर से दमदार शॉट लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया। निर्धारित 90 मिनट के बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी ने एक बार फिर कमाल का क्रॉस दिया, जिस पर लुतारो मार्तिनेज ने शानदार हेडर के जरिए गोल दागकर अर्जेंटीना को फाइनल का टिकट दिला दिया। मेसी अपने दो असिस्ट के दम पर इस जीत के हीरो रहे।
यह खबर भी पढ़ें – तमिलनाडु के CM विजय की आखिरी फिल्म ‘Jana Nayagan ‘ 23 जुलाई को होगी रिलीज