1. Home
  2. World
  3. Iran और US के बीच एक बार फिर जंग का माहौल
World

Iran और US के बीच एक बार फिर जंग का माहौल

Iran और US के बीच एक बार फिर जंग का माहौल

Iran और US  के बीच युद्धविराम लागू होने के बाद भी पश्चिम एशिया में तनाव रुकने नहीं रहा है। बीते दिन होर्मुज स्ट्रेट में एक कार्गो जहाज पर हुए ड्रोन हमले के बाद अमेरिका ने फिर एक बार ईरान पर बड़ा हमला किया है। जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी सेना ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन ठिकानों के साथ-साथ होर्मुज के आसपास मौजूद रडार साइट्स को भी निशाना बनाया। जिसके बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि “हिंसा का जवाब हिंसा से ही मिलेगा।

Iran और US मामले पर क्या कहा अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने

अमेरिकी उपराष्ट्रपति JD Vance ने Iran के हमले को देखते हुए और साथ ही अमेरिका के प्रतीकात्मक रवैये को सही ठहराते हुए क्या लिखा जरा ये देखिये ” ईरान ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। हमने उसका सम्मान किया है। अगर उन्हें MOU को लागू करने के तरीके को लेकर कोई मतभेद है, तो वे फ़ोन कर सकते हैं।लेकिन हिंसा का जवाब हिंसा से ही दिया जाएगा।”

 

डोनाल्ड ट्रंप से जब इस मुद्दे पर पूछा गया उन्होंने कहा समय पर आपको पता चल जायेगा और उसके बाद यह एक्शन देखने को मिला

US के सेंट्रल कमांड फ़ोर्स का क्या है आधिकारिक बयान

वही US सेंट्रल कमांड ने इसपर अपना बयान जारी करते हुए क्या कहा जरा यह भी पढ़िए ” CENTCOM) की फ़ोर्स ने 26 जून को ईरान के ख़िलाफ़ हमले किए। यह कार्रवाई कल होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) से गुज़र रहे एक कमर्शियल जहाज़ पर हुए हमले के कड़े जवाब के तौर पर की गई।
ईरान ने 25 जून को ‘M/V एवर लवली’ (M/V Ever Lovely) जहाज़ पर एक ‘वन-वे अटैक ड्रोन’ से हमला किया था, जिसके बाद अमेरिकी विमानों ने ईरान के मिसाइल और ड्रोन स्टोर करने की जगहों और तटीय रडार साइटों पर हमले किए। हमले के समय, सिंगापुर के झंडे वाला यह कार्गो जहाज़ ओमान के तट के पास होर्मुज़ जलडमरूमध्य से बाहर निकल रहा था।

ईरानी फ़ोर्स की ओर से कमर्शियल शिपिंग के ख़िलाफ़ की गई यह बिना उकसावे की आक्रामकता साफ़ तौर पर सीज़फ़ायर (युद्धविराम) का उल्लंघन थी। इसके अलावा, ईरान के ख़तरनाक व्यवहार ने नेविगेशन की आज़ादी को भी कमज़ोर किया, क्योंकि इस अहम इंटरनेशनल ट्रेड कॉरिडोर से व्यापार काफ़ी ज़्यादा होता है।
CENTCOM की फ़ोर्स जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कमर्शियल जहाज़ों को सुरक्षित रास्ता देने के लिए कोऑर्डिनेशन और सपोर्ट देना जारी रखे हुए हैं। अमेरिकी सेना यह पक्का करने के लिए मौजूद और सतर्क है कि ईरान के साथ हुए समझौते के सभी पहलुओं का पालन हो और वे पूरी तरह लागू रहें। ”

Iran

यहाँ पढ़े पूरी रिपोर्ट

यह खबर भी पढ़ें – Strait of Hormuz से जहाजों की आवाजाही में 105% की वृद्धि दर्ज जाने क्या है पूरी रिपोर्ट

 

 

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।