FIFA World Cup 2026 में अर्जेंटीना ने अपने नाम जीत दर्ज कर लिया है जिसके बाद अब 19 JULY को फाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और स्पेन के बीच खेला जायेगा आपको बता दें यह मुकाबला New York में होगी जहाँ एक बड़े तादाद में लोगों का हुजूम फाइनल मैच के लिए आना शुरू हो गए है ।
FIFA World Cup 2026 से पहले कब हुए थे ये टीम आमने सामने
स्पेन और अर्जेंटीना के बीच पिछला FIFA World Cup 1966 में विला पार्क में हुआ था, और तब से अब तक बहुत कुछ बदल चुका है। यह दोनों टीमों के लिए ग्रुप का पहला मैच था और अर्जेंटीना (अल्बिसेलेस्टे) ने यह मैच 2-1 से जीता था; इस मैच में सभी गोल दूसरे हाफ में हुए थे। अर्जेंटीना के मुख्य खिलाड़ी सेंटर-फ़ॉरवर्ड लुइस आर्टाइम थे, जिन्होंने टीम के दोनों गोल किए, जबकि स्पेन के लिए मिडफील्डर पिरी ने एक गोल किया था।
Spain. Argentina.
The #FIFAWorldCup Final. pic.twitter.com/mfcSIkYplu
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
दोनों टीमों के बीच यह एकमात्र आधिकारिक मैच है, हालांकि वे पिछले कुछ सालों में एक-दूसरे के खिलाफ 13 फ्रेंडली मैच खेल चुकी हैं (स्पेन ने छह जीते, अर्जेंटीना ने पांच, और दो मैच ड्रॉ रहे)। उनका आखिरी फ्रेंडली मैच 2018 में मैड्रिड में हुआ था, जिसमें स्पेन ने अर्जेंटीना को 6-1 से बुरी तरह हराया था। अपने-अपने महाद्वीपों के चैंपियन के तौर पर, उन्हें इस फरवरी में कतर में ‘फाइनलिस्टिमा’ (Finalissima) में आमने-सामने होना था, लेकिन वह मैच रद्द कर दिया गया।
अब ऐसे में यह देखना अहम् होगा की अर्जेंटीना जो की एक डिफेंडिंग चैंपियन उनपर स्पेन भारी पड़ेगा या फिर अर्जेंटीना ख़िताब फिर एक बार अपने नाम करेगा।
FIFA World Cup 2026 का फाइनल मैच शुरू होने का भारतीय समय रात 00 : 30 होगा।यह मैच New York New Jersey में खेला जायेगा, दोनों टीम के बीच फाइनल मैच में रोमांच शुरू से अंत तक देखने की उम्मीद सभी फैंस को है ।
Start spreading the news…
The #FIFAWorldCup Final is coming to New York New Jersey 🗽 pic.twitter.com/omaAeuvLQI
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 16, 2026
यह खबर भी पढ़ें – FIFA World Cup 2026 के फाइनल में पहुंची अर्जेंटीना , मेसी का जलवा दिखा कायम