1. Home
  2. Latest News
  3. राजस्थान के Bhilwara में चोर पहन कर आया PM मोदी का मुखौटा , अब सोशल मीडिया पर वायरल
Latest News

राजस्थान के Bhilwara में चोर पहन कर आया PM मोदी का मुखौटा , अब सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के Bhilwara में चोर पहन कर आया PM मोदी का मुखौटा , अब सोशल मीडिया पर वायरल

राजस्थान के Bhilwara में चोर प्रधानमंत्री मोदी का मुखौटा पहने हुए हाथ में कटर लिए हुए चोरी करने आया मामला तब वायरल हुआ जब इसकी CCTV फुटेज खंगाली गयी की चोर की पहचान हो सके।लेकिन अब यह CCTV फुटेज लोगों के प्रतिक्रिया के साथ काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है ।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, Bhilwara स्थित एक दुकान के मालिक लक्ष्मण सेन को इस चोरी का पता आज सुबह चला, जब उसने दुकान खोला। दुकान के अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
लक्ष्मण सेन ने बताया कि ” आज सुबह जब मैंने दुकान खोला तो देखा कि छत की सीढ़ियों के गेट का ताला टूटा हुआ था। चोर इसी रास्ते से अंदर आए और विभिन्न कंपनियों के 40 से अधिक मंहगे स्मार्टफोन चुरा कर फरार हो गए। चोरी की यह हरकत दुकान से सामने लगे सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई। ”

CCTV में कैद हुआ चोर

घटना के खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और छान बीन में लग गयी और उन्होंने आस पास के CCTV फुटेज खंगाले तो उन्हें ऐसा दृश्य देखने को मिला जो सबको हैरान कर दिया । जी हाँ चोर इतना शातिर था कि उसने अपनी पहचान को छुपाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगाकर आया था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि इन चोरों ने इसी रात कस्बे के एक अन्य मोबाइल शॉप का भी शटर तोड़ने की कोशिश की। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में भी वही चोर शख्स मुंह पर हूबहू पीएम का मास्क लगाकर दुकान का ताला तोड़ने की नाकाम कोशिश करता हुआ कैद हो गया।

आइये अब देखते है कुछ प्रतिक्रिया जो लोगों ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किये है

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।