1. Home
  2. Latest News
  3. राहुल गाँधी के जन्मदिन पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई
Latest News

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Rahul Gandhi’s birthday | आज राहुल गाँधी की उम्र 56 साल की हो चुकी है। राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) बतौर नेता प्रतिपक्ष और लोकसभा कांग्रेस सांसद है । राहुल गाँधी के जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दिया है । वहीं, कांग्रेस (Congress) के नेताओं ने राहुल गाँधी के तारीफों के पुल बांधते हुए कहा की लोकतंत्र न्याय और जनसरोकारों की राजनीति का एक मजबूत चेहरा बताते हुए उनके जन्मदिन पर राहुल गाँधी की सरहाना की है।

क्या है राहुल गाँधी का जीवन परिचय ?
उत्तर प्रदेश के रायबरेली से चुने हुए सांसद राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को हुआ था। राहुल गाँधी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी केसुपुत्र हैं।राहुल गाँधी ने अपना शुरुआती जीवन नई दिल्ली में ही बिताया। उन्होंने सेंट कोलंबस स्कूल और बाद में दून स्कूल में पढ़ाई करने के दौरान ही उनका परिवार भारत के राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आ गया। साल 1984 में तत्कालीन भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्या के बाद सुरक्षा कारणों के वजह से राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की कुछ समय तक घर पर ही पढ़ाई हुई।

कहाँ हुई उनकी उच्च शिक्षा ?
उच्च शिक्षा के लिए राहुल गांधी ने पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफंस कॉलेज में पढ़े और बाद में अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय भी गए। 1991 में अपने पिता राजीव गांधी की हत्या के बाद सुरक्षा संबंधी परिस्थितियों के चलते उन्होंने फ्लोरिडा के रोलिंस कॉलेज में दाखिला लिया, जहां से उन्होंने स्नातक की डिग्री भी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने UK के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से अपनी डेवलपमेंट स्टडीज़ में एम.फिल. की डिग्री हासिल की।

कब हुआ राजनितिक जीवन की शुरआत ?
2004 में राजनीति से राहुल गाँधी पहली बार जुड़े और सक्रिय राजनीति में भाग लिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर संसद में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने देश के प्रमुख बिंदुओं को उठाते हुए ग्रामीण विकास, शिक्षा, युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लगातार उठाया। सितंबर 2007 में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) का महासचिव बनाया गया और उन्होंने इंडियन यूथ कांग्रेस तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के संगठनात्मक विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाई।

2017 में बने पहली बार कांग्रेस के अध्यक्ष
जनवरी 2013 में राहुल गांधी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने और 16 दिसंबर 2017 को उन्होंने पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपना पद संभाला। राहुल गाँधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने कई चुनाव लड़े और वह केंद्र की एनडीए सरकार के खिलाफ प्रमुख विपक्षी चेहरों में शामिल रहे। उन्होंने बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। हालांकि 2019 में कांग्रेस के अपेक्षित प्रदर्शन न कर पाने के बाद उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

2024 लोकसभा चुनाव के बाद बने नेता प्रतिपक्ष

इसके बाद राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ जैसे अभियानों के माध्यम से देशभर में व्यापक जनता से संपर्क साधा। इन यात्राओं ने उन्हें विपक्षी राजनीति के एक प्रमुख चेहरे के रूप में स्थापित करने का काम किया। 9 जून 2024 को उन्हें आधिकारिक रूप से लोकसभा में विपक्ष का नेता नियुक्त किया गया। यह उनके राजनीतिक जीवन का पहला संवैधानिक पद था जो उन्होंने संभाला और इसके साथ ही लगभग एक दशक से खाली पड़ा विपक्ष के नेता का पद फिर से सक्रिय हुआ।

‘कठिन समय में देश के लिए उम्मीद’
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता विभिन्न तरीके से उनके जन्मदिन मानते नज़र आये वही वाराणसी में उन्हें परशुराम के रूप में दिखाया जहां राहुल के पोस्टर पर दूध और गंगाजल चढ़ाया। एक हाथ में फरसा और दूसरे हाथ में संविधान की किताब है। भगवान परशुराम जैसा रूप दिया गया है।

राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कॉकरोच जनता पार्टी ने भी उन्हें बधाई दी और कहा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे आपको लंबी और खुशहाल ज़िंदगी दें. हमें उम्मीद है कि आप संसद में युवाओं की आवाज़ उठाएंगे ।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।