1. Home
  2. Latest News
  3. 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक होगी , एजेंडा किया जारी; मंदिर व्यवस्था में सुधार पर होगी चर्चा
Latest News

6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक होगी , एजेंडा किया जारी; मंदिर व्यवस्था में सुधार पर होगी चर्चा

6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक होगी , एजेंडा किया जारी; मंदिर व्यवस्था में सुधार पर होगी चर्चा

 

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की विशेष बैठक बैठक छह जुलाई को दोपहर तीन बजे मणिराम दास छावनी में आयोजित होने की खबर सामने आ रही है। आपको बता दें राम मंदिर में चढ़ावा चोरी प्रकरण सामने आने के बाद यह ट्रस्ट की पहली औपचारिक बैठक होने वाली है। ऐसे में इस बैठक को ट्रस्ट के नेतृत्व, मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था और वित्तीय पारदर्शिता के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के लिए जारी एजेंडा में सबसे पहला विषय ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के त्यागपत्र को स्वीकार किया जायेगा साथ ही चम्पत राय और अनिल मिश्रा को अपनी बात रखने का मौका दिया जा सकता है ऐसी बातें भी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ रही है ।

ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि की ओर से जारी बैठक सूचना के अनुसार, बैठक में दान-पात्रों से प्राप्त राशि की गणना को लेकर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की अंतरिम रिपोर्ट भी ट्रस्ट के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। माना जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर मंदिर की दान व्यवस्था, निगरानी प्रणाली और जवाबदेही को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

राम मंदिर

बैठक में 2025-26 के आय-व्यय का लेखा-जोखा, ऑडिट रिपोर्ट और अन्य वित्तीय प्रस्तावों पर भी चर्चा कर उन्हें मंजूरी भी दी जाएगी। इसके अलावा मंदिर प्रबंधन की भविष्य की व्यवस्थाओं, प्रशासनिक ढांचे में सुधार तथा रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए संभावित नामों पर भी विचार किया जा सकता है। अध्यक्ष की अनुमति से अन्य आवश्यक विषयों पर भी निर्णय लिए जा सकेंगे।
इस बैठक को इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पहली बार ट्रस्ट के दो शीर्ष पदाधिकारियों के इस्तीफे आधिकारिक एजेंडे का हिस्सा बने हैं। साथ ही चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट पर भी ट्रस्ट विस्तार से चर्चा करेगा। ऐसे में बैठक के फैसले मंदिर की प्रशासनिक कार्यप्रणाली और ट्रस्ट के भविष्य की दिशा तय करने वाले साबित हो सकते हैं।

हालांकि बैठक से पहले एक नया सवाल भी खड़ा हो गया है। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास को करनी है, लेकिन वह इन दिनों लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। यदि स्वास्थ्य कारणों से वह बैठक में शामिल नहीं हो पाते हैं तो बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा, इसे लेकर ट्रस्ट की ओर से अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।