Aamir Khan और गौरी स्प्रैट ने रविवार सुबह मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर ही करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के मौजूदगी में एक निजी समारोह में शादी कर ली है।
Aamir Khan और गौरी स्प्रैट की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छायी हुई है। आपको बता दें आमिर खान की यह तीसरी शादी है।
आमिर पाली हिल स्थित अपने घर पर ही शादी कर रहे थे, उस वक़्त सेलेब्स ने भी उनके घर जश्न में शामिल होने पहुंचे। Aamir Khan की बेटी आइरा पति के साथ पहुंचीं, तो वहीं बेटे जुनैद भी आमिर खान की तीसरी शादी का हिस्सा बने। आमिर के स्पोक्सपर्सन ने ‘स्क्रीन’ से बातचीत में पुष्टि की कि आमिर और गौरी अब ऑफिशियली शादीशुदा हैं। उनकी शादी हो गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके घर पर शादी समारोह में करीब 100 से 150 लोग पहुँचने को लेकर तैयारियां की गयी थी ।
इरफ़ान पठान ने दी शादी की बधाई
इरफ़ान पठान ने अपने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि ” प्रिय आमिर भाई और गौरी,
आप दोनों को शादी की बहुत-बहुत बधाई! ❤️ आप दोनों के लिए ढेर सारा प्यार, खुशियाँ, हंसी-मज़ाक और साथ-साथ रहने की कामना करता हूँ। अल्लाह आपकी इस खूबसूरत यात्रा को बेपनाह खुशियों और अनगिनत दुआओं से नवाज़े।
आप दोनों के लिए बहुत खुश हूँ, एक बार फिर बधाई!
Dear Amir Bhai & Gauri,
Heartiest congratulations on your wedding! ❤️ Wishing you both a lifetime of love, happiness, laughter, and togetherness. May Allah bless your beautiful journey with endless joy and countless blessings.
So happy for you both, congratulations once again! pic.twitter.com/b6NVEoUw34
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) July 5, 2026
यह खबर भी पढ़ें – 20 जुलाई से शुरू होगा Monsoon Session 2026 कौन से विषय पर होगी चर्चा पूरी डिटेल रिपोर्ट