1. Home
  2. Latest News
  3. भारत में इबोला वायरस की दस्तक ? अफ्रीका से वापस लौटी महिला बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, सरकार पूरी तरीके से अलर्ट
Latest News

भारत में इबोला वायरस की दस्तक ? अफ्रीका से वापस लौटी महिला बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, सरकार पूरी तरीके से अलर्ट

भारत में इबोला वायरस की दस्तक ? अफ्रीका से वापस लौटी महिला बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती, सरकार पूरी तरीके से अलर्ट

Ebola Virus Alert in India: कोरोना वायरस के महामारी के बाद अब दुनिया पर एक और खतरनाक वायरस Ebola Virus का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच,अफ्रीकी देश युगांडा से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु लौटी एक 28 वर्षीय महिला को इबोला के संदिग्ध लक्षणों के चलते सरकारी अस्पताल में अभी आब्जर्वेशन में रखा गया है। यह महिला युगांडा से अहमदाबाद के रास्ते बेंगलुरु पहुंची थी, जिसके बाद मंगलवार को उसे एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसे ओब्जेर्वेशन में रखा गया है।
राहत की बात यह है कि महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उसे शरीर में हल्का दर्द है, लेकिन वायरस के कोई गंभीर या जानलेवा लक्षण दिखाई अब तक नहीं दिए हैं।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजी गई है सैंपल रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अफ्रीका के इबोला प्रभावित क्षेत्र से यात्रा करके लौटी थी इसलिए रिस्क को देखते हुए उसे सीधे होटल से अस्पताल शिफ्ट किया गया है । सुरक्षा के मद्देनजर महिला के ब्लड सैंपल जांच के लिए पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेज दिए गए हैं। फिलहाल मेडिकल टीम को जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इबोला

भारत में इबोला केस पर स्वास्थ्य मंत्रालय का आधिकारिक बयान

देश में इबोला की एंट्री की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति अपनी स्पष्ट की है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (MoHFW) ने साफ तौर पर स्पष्ट किया है कि:
“भारत में अभी तक इबोला वायरस (Ebola Virus Disease) का एक भी कंफर्म या पुख्ता मामला सामने नहीं आया है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग अफ्रीका में तेजी से बदल रहे हालातों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।”

भारत सरकार ने जारी की ट्रैवल हेल्थ एडवाइजरी (Ebola Advisory India)

इबोला के बढ़ते मामले को देखते हुए भारत सरकार पूरी तरह से अलर्ट मोड पर तैनात है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे प्रभावित देशों से आने वाले या वहां से ट्रांजिट (ले-ओवर) करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए एक सख्त हेल्प एडवाइजरी जारी की है।

इस एडवाइजरी के तहत यदि किसी यात्री में निचे दिए गए कोई भी लक्षण दिखते हैं, तो उन्हें इमिग्रेशन क्लियरेंस से पहले एयरपोर्ट पर तैनात हेल्थ ऑफिसर्स (Airports Health Officers) को तुरंत सूचित करना होगा:

तेज बुखार और सिरदर्द

उल्टी या मतली होना

शरीर से असामान्य ब्लीडिंग (रक्तस्राव) होना

किसी संक्रमित व्यक्ति या संदिग्ध के संपर्क में आने का इतिहास

अफ्रीका महादेश के किन देशों में है इबोला का कहर?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, इस समय अफ्रीका के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) और युगांडा में इबोला का प्रकोप बहुत तेजी से पैर पसार रहा है। WHO के महानिदेशक (Director-General) टेड्रोस घेब्रेयसस ने चिंता जताते हुए बताया है कि इन देशों में इबोला के कारण अब तक संदिग्ध मौतों का आंकड़ा 220 तक पहुंच चुका है।

कितना खतरनाक है इबोला का ‘बुंडीबुग्यो स्ट्रेन’?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस बार फैल रहा संक्रमण इबोला का बेहद दुर्लभ और घातक बुंडीबुग्यो स्ट्रेन (Bundibugyo Strain) है। इबोला एक अत्यंत गंभीर और जानलेवा संक्रामक बीमारी है, जो किसी संक्रमित व्यक्ति के शरीर के तरल पदार्थ (Body Fluids जैसे- खून, लार, पसीना) के सीधे संपर्क में आने से फैलती है।

WHO ने इबोला के इस रेयर बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के प्रसार को इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा आउटब्रेक माना है और इसे वैश्विक चिंता वाली पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी (PHEIC) घोषित किया है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।