भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी Nations Cup 2026 का ताज अपने नाम कर लिया है। FIH हॉकी Nations Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबानी टीम न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर जीत का ताज अपने नाम किया है।
ऑकलैंड में हो रहे FIH हॉकी Nations Cup 2026 मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शुरआत से ही काफी आक्रामक खेल शुरू किया। मेजबानी कर रही न्यूजीलैंड की टीम को मैच में वापस आने का मौका ही नहीं मिला।न्यूजीलैंड की महिला टीम भारतीय महिला टीम के सामने टिक न सकी और भारतीय महिला हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर जीत अपने नाम किया ।
चौथे मिनट पर ही बदला गेम
नवनीत कौर ने शानदार शुरआत दिलाते हुए मैच शुरू होने के चौथे मिनट पर भी भारत के लिए पहला गोल दागा जिससे भारत का पक्ष शुरू से ही मजबूत हो गया । सामने खेल रही न्यूजीलैंड के टीम पर दबाव बना। टीम इंडिया को 1-0 की बढ़त ने काफी आत्मविश्वास दिया और भारतीय टीम ने लगातार दबाव बनाये रखा। मेजबान टीम ने दबाव को कम करने के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन भारतीय हॉकी टीम के सामने टिक न सकी।

दूसरे गोल पर टूटा मेजबान का बल हुआ Nations Cup 2026 पर कब्ज़ा
सुनेलिता टोप्पो ने दूसरा क्वार्टर में ही दूसरा गोल दागा जिससे भारत को 2-0 की बढ़त मील गयी जिसने आत्मविश्वास को और बढ़ाया। और मैच के अंत तक यह आकंड़ा बरक़रार रहा और भारतीय टीम को जीत मिली।
आपको बता दें भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है Nations Cup 2026 के सेमीफइनल में उन्होंने चिली को 6 – 0 से मात देकर अपनी जगह बनायीं थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी Nations Cup 2026 के जीत की बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने दी Nations Cup 2026 के जीत की बधाई देते हुए लिखा ” भारतीय हॉकी खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया और खुशियां दीं!
FIH हॉकी महिला नेशंस कप जीतने पर महिला टीम को बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया। टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
उम्मीद है कि यह जीत दूसरों को भी हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।”
Indian hockey players bring pride and joy!
Congratulations to the women’s team for emerging as winners in the FIH Hockey Women’s Nations Cup. The team played exceptionally well throughout the entire tournament. Best wishes to the team.
May this win inspire several others to… pic.twitter.com/EdZcpyRV3L
— Narendra Modi (@narendramodi) June 21, 2026