तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में गैस लीक का मामला सामने आया है बताया जा रहा है फ़ूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक होने के वजह से मौत हुई है ।
आपको बता दें की इस फ़ूड प्रोसेसिंग फैक्ट्री में झींगा प्रोसेस किया जाता था जिसके बाद गैस लीक होने के वजह से 7 महिलाओं की मौत हुई है । तिरुवल्लूर के जिलाधिकारी एस कविता ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 67 प्रभावित कर्मियों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया। वहीँ उन्होंने कहा कि 46 लोगों का इलाज वही वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आगे की सुचना देते हुए बताया कि 9 लोग जो गंभीर रूप से प्रभावित है उनको एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई स्थित सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। घटना स्थल पर पुलिस बल मौजूद है। और इस मामले में अब तक 7 महिलाओं की मौत की पुष्टि की जा चुकी है।
गैस लीक पीड़ित में प्रवासी मजदूर है शामिल
आपको बता दें काम करने वालों में ज्यादा उत्तर भारत के कई राज्यों से आये प्रवासी मजदूरों की संख्या बताई जा रही है ।जब इन्हें गैस लीक के बाद सांस लेने में तकलीफ होने लगी तब इन्हें अस्पताल में शिफ्ट किया गया है ।

मुख्यमंत्री विजय ने दिए जांच के आदेश
न्यूज़ रिपोर्ट्स की माने तो तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने तत्परता दिखाते हुए जांच के आदेश दे दिए है ।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अमोनिया गैस रिसाव की घटना की जांच के लिए एक समिति बनाने का निर्देश दिया है। 3 सदस्यों वाली इस समिति में ‘औद्योगिक सुरक्षा और स्वास्थ्य निदेशक’, ‘प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव’ और ‘सार्वजनिक स्वास्थ्य के अतिरिक्त निदेशक’ शामिल हैं। समिति को 24 घंटे में अंतरिम रिपोर्ट और 3 दिनों में अंतिम रिपोर्ट सौंपनी है। मुख्यमंत्री ने IT मंत्री/तिरुवल्लूर के प्रभारी मंत्री को निर्देश दिया कि वे निगरानी अधिकारी डॉ. के.पी. कार्तिकेयन (IAS) के साथ तुरंत तिरुवल्लूर पहुंचें और जिला कलेक्टर व जिला प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित लोगों को हर संभव मदद और देखभाल सुनिश्चित करें -TN DIPR
उपराष्ट्रपति ने जताया दुःख
तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में गैस लीक मामले पर उपराष्ट्रपति ने दुःख जताते हुए लिखा ” तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में एक सीफ़ूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक होने की घटना में हुई लोगों की दुखद मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं इलाज करा रहे लोगों के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं।”
