1. Home
  2. Latest News
  3. चीता सफारी करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
Latest News

चीता सफारी करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

चीता सफारी करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

कल कूनो पहुंचेगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) ,1200 जवानों के सुरक्षा के घेरे में रहेगा इलाका, पर्यटकों की एंट्री पर भी होगी सुरक्षा के मध्य नज़र रोक। देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 21 जून को श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क(Kuno National Park) पहुंचेगी। राष्ट्रपति का यह दौरा निजी कार्यक्रम के रूप में प्रस्तावित है। हालांकि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रपति 22 जून को कूनो नेशनल पार्क में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी और चीता सफारी (Cheetah Safari) भी करेगी। खास बात यह है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान कूनो नेशनल पार्क में मीडिया की एंट्री नहीं होगी।

चीतों की धरती कूनो नेशनल पार्क एक बार फिर राष्ट्रीय सुर्खियों में है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 21 जून को करीब 3-4 बजे के आसपास कूनो नेशनल पार्क के पालपुर स्थित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेगी।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला कई दिनों से तैयारी में जुटा हुआ है पार्क परिसर से लेकर आसपास के क्षेत्र तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

22 जून को राष्ट्रपति कूनो नेशनल पार्क में चीता सफारी करेंगी। इस दौरान में चीता मित्रों मॉनिटरिंग टीम और वन विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगी। चीता प्रोजेक्ट की प्रगति और संरक्षण गतिविधियों की जानकारी राष्ट्रपति को दी जाएगी कूनो नेशनल पार्क में राष्ट्रपति का यह दौरा वन्य जीव संरक्षण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

21 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का कूनो नेशनल पार्क आगमन और 22 जून को प्रस्तावित कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है एक तरफ चीता प्रोजेक्ट को लेकर राष्ट्रपति की मौजूदगी की महत्वपूर्ण मानी जा रही है। वहीं दूसरी ओर 1200 जवानों की तैनाती और मीडिया की एंट्री पर रोक सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को भी दर्शा रही है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम को लेकर अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्योपुर पुलिस विशेष सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारी लगातार सुरक्षा इंतजारों की समीक्षा कर रहे हैं । राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और आवागमन मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति का यह कार्यक्रम निजी कार्यक्रम है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल ने बताया कि राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में करीब 1200 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.इसके अलावा 50 राजपत्रित अधिकारी भी सुरक्षा ड्यूटी में लगाई गई है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होने दी जाएगी।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।