1. Home
  2. Latest News
  3. चाय पिलाने वाले को भाजपा ने उतारा गुजरात नगर निगम चुनाव 2026 चुनावी मैदान में
Latest News

चाय पिलाने वाले को भाजपा ने उतारा गुजरात नगर निगम चुनाव 2026 चुनावी मैदान में

चाय पिलाने वाले को भाजपा ने उतारा गुजरात नगर निगम चुनाव 2026 चुनावी मैदान में

मामला गुजरात मेहसाणा का है जहाँ जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान की एक नई मिसाल देखने को मिली है। भाजपा ने होने वाले गुजरात नगर निगम चुनाव 2026 के लिए एक चाय वाले का नाम घोषित किया है । भाजपा का यह कदम सबको चौका दिया है । भाजपा ने मेहसाणा जिला कार्यालय में पिछले 28 वर्षों से चपरासी और सेवादार का काम करने वाले रमेश भील को वार्ड नंबर-13 से अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है।

कौन है ये चाय वाला ?

चाय
चाय


रमेश भील चाय वाला को 28 साल की निष्ठा का फल उसे मिला है । आपको बता दे रमेश भील की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। पिछले 28 साल से वे मेहसाणा जिला भाजपा कार्यालय में एक साधारण कर्मचारी के तौर पर कार्यरत हैं । अगर उनका काम एक कार्यकर्त्ता के रूप में बताये तो उनका काम कार्यकर्ताओं को चाय पिलाना साथ ही दफ्तर की साफ़ सफाई और आये मेहमानों की सेवा करना है ।


पार्टी के नेतृत्व ने उनकी इस निस्वार्थ सेवा और ईमानदारी को देखते हुए उन्हें चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। इस फैसले को एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है । यह फैसला उन तमाम कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है जो परदे के पीछे रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए दिन रात परिश्रम करते है |

क्या है इसके प्रमुख बिंदु ?

उम्मीदवार : रमेश भील (कार्यालय सहायक/चपरासी)
क्षेत्र: वार्ड नंबर-13, मेहसाणा नगर निगम।
अनुभव : लगभग 3 दशकों तक संगठन की जमीनी स्तर पर सेवा।
चुनावी मुद्दा: ‘कार्यकर्ता प्रथम’ की विचारधारा और सादगी।

भाजपा ने इससे वंशवाद के राजनीति पर एक कड़ा प्रहार किया है


ऐसे समय में जब भारतीय राजनीति पर अक्सर परिवारवाद और भाई-भतीजावाद के आरोप लगते हैं, गुजरात भाजपा का यह कदम एक मास्टरस्ट्रोक के रूप में माना जा रहा है। एक साधारण पृष्ठभूमि के इंसान को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस ‘चायवाला’ वाले नैरेटिव को और मजबूत करता है, जो खुद एक साधारण कार्यकर्ता से देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचे हैं।

मेहसाणा नगर निगम चुनाव 2026 का क्या है चुनावी समीकरण ?

गुजरात निकाय चुनाव 2026 सत्तारूढ़ दल की लोकप्रियता की एक बड़ी परीक्षा है। रमेश भील की उम्मीदवारी के बाद मेहसाणा की सीट अब नेशनल हेडलाइन बन गई है।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इसके तीन बड़े प्रभाव होंगे:

कार्यकर्ताओं का बढ़ा मनोबल: अपने बीच के एक साधारण व्यक्ति को टिकट मिलता देख जमीनी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिलेगा ।

भाजपा की सकारात्मक छवि: ‘सेवक’ को ‘शासक’ बनाने का यह दांव जनता के बीच बीजेपी पार्टी की छवि को और बेहतरीन रूप से निखारेगा।

विरोधियों के पास काट नहीं: एक बेहद गरीब और ईमानदार छवि वाले उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष के लिए चुनावी घेराबंदी करना काफी चुनौतीपूर्ण होगा।

गुजरात के मेहसाणा में ‘चाय पिलाने वाले’ को मेहसाणा नगर निगम चुनाव 2026 का टिकट मिलना महज एक स्थानीय घटना नहीं, बल्कि एक बड़ी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा के तौर पर भी देखा जा रहा है। रमेश भील नगर निगम की कुर्सी तक पहुंच पाते हैं या नहीं, यह तो जनता तय करेगी, लेकिन भाजपा ने यह साबित कर दिया है कि राजनीति में अब ‘सेवा’ ही सबसे बड़ा ‘सिक्का’ है।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।