1. Home
  2. Latest News
  3. उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी वृद्धि 2026: नोएडा-गाजियाबाद आंदोलन के बाद UP सरकार का बड़ा निर्णय लिया है
Latest News

उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी वृद्धि 2026: नोएडा-गाजियाबाद आंदोलन के बाद UP सरकार का बड़ा निर्णय लिया है

उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी वृद्धि 2026: नोएडा-गाजियाबाद आंदोलन के बाद UP सरकार का बड़ा निर्णय लिया है

न्यूनतम मजदूरी को लेकर उत्तर प्रदेश के औद्योगिक केंद्र, नोएडा और गाजियाबाद में बीते दिनों हुए श्रमिकों के द्वारा किये गए आंदोलन ने राज्य सरकार को एक जरूरी निर्णय लेने पर मजबूर कर दिया।आपको बता दें 13 अप्रैल 2026 को हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद, योगी आदित्यनाथ सरकार ने देर रात एक आपातकालीन बैठक की और 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होने वाली न्यूनतम मजदूरी की नई दरों की घोषणा उत्तर प्रदेश न्यूनतम मजदूरी वृद्धि 2026 के तहत की।

यह रिपोर्ट न केवल वेतन वृद्धि के आंकड़ों का विश्लेषण करती है, बल्कि आंदोलन के पीछे के कारणों और भविष्य की सरकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डालती है।

क्यों हुआ आंदोलन क्या है इसका पृष्ठभूमि

नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र जैसे फेज-2, सेक्टर-60 और 80 में हुए विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ जिसका मुख्य कारण बढ़ती महंगाई और पड़ोसी राज्यों (जैसे हरियाणा) के मुकाबले कम वेतन का होना था।

महंगाई का मार : आपको बता दें श्रमिकों का तर्क था कि वर्तमान आर्थिक परिवेश में ₹11,313 की सैलरी बुनियादी जरूरतों जैसे भोजन, बच्चों की शिक्षा और आवास के लिए पर्याप्त नहीं है।

तुलनात्मक असंतोष: हरियाणा में वेतन वृद्धि की खबरों ने यूपी के श्रमिकों में अपनी मांगों को लेकर काफी असंतोष पैदा किया।

हिंसक मोड़: 13 अप्रैल 2026 को प्रदर्शनों ने काफी हिंसक रूप ले लिया था, जिसका असर कल ट्रैफिक पर भी देखने को मिला श्रमिकों ने सड़के भी जाम की थी जिस कारण पुलिस को उनपर एक्शन भी लेना पड़ा । जिसके बाद कल रात सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इन नई दरों पर मुहर लगाई।

सरकार ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश और माँगा स्पष्टीकरण

श्रम मंत्री अनिल राजभर और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को स्पष्ट करते हुए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु साझा किया :

अफवाहों पर ध्यान न दें: सोशल मीडिया पर ₹20,000 न्यूनतम वेतन की खबरें काफी तेज़ी से प्रसारित हो रही थीं, जिन्हें सरकार ने भ्रामक बताया है। वर्तमान में जो दरें घोषित की गई हैं, वे अन्तरिम (Interim) हैं।

हिंसा करने वाले पर होगी कानूनी कार्रवाई: हिंसा और तोड़फोड़ में शामिल तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। अब तक कई गिरफ्तारियां की जा चुकी और इस मामले में FIR भी दर्ज की गयी हैं और उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी के जरिए अभी भी की जा रही है।

उच्च स्तरीय वेज बोर्ड का होगा गठन: भविष्य में स्थायी समाधान के लिए एक ‘वेज बोर्ड’ का गठन किया जा रहा है जो समय-समय पर महंगाई दर (CPI) के आधार पर वेतन की समीक्षा करेगा और नए वेतन लागु करेगा ।

उद्योग और रोजगार पर प्रभाव


यह वृद्धि श्रमिकों के लिए राहत भरी खबर है, लेकिन इससे उद्योगों की परिचालन लागत (Operational Cost) में भी वृद्धि होगी।

नियोक्ताओं के लिए निर्देश: सभी पंजीकृत कंपनियों और ठेकेदारों को 1 अप्रैल से बकाया (Arrears) सहित भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

न्यूनतम आधार (Floor Wage): केंद्र सरकार की नई श्रम संहिता के तहत आने वाले समय में पूरे प्रदेश में एक समान ‘फ्लोर वेज’ लागू होने की संभावना है, जिससे क्षेत्रीय विसंगतियां दूर हो सकती है ।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा की गई यह 21% तक की वेतन वृद्धि (अकुशल श्रेणी में) राज्य के लाखों परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी। नोएडा और गाजियाबाद जैसे महंगे शहरों में रहने वाले श्रमिकों के लिए ₹13,690 का नया आधार एक गरिमापूर्ण जीवन जीने की दिशा में पहला कदम है।

श्रमिकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी भ्रम में न आएं और केवल आधिकारिक सरकारी गजट या श्रम विभाग की वेबसाइट पर भरोसा करें।

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।