1. Home
  2. Latest News
  3. UP Labour Rules : नोएडा के श्रमिकों की चमकी किस्मत ! अब ओवरटाइम पर मिलेगी डबल सैलरी और बोनस, CM योगी का बड़ा फैसला
Latest News

UP Labour Rules : नोएडा के श्रमिकों की चमकी किस्मत ! अब ओवरटाइम पर मिलेगी डबल सैलरी और बोनस, CM योगी का बड़ा फैसला

UP Labour Rules : नोएडा के श्रमिकों की चमकी किस्मत ! अब ओवरटाइम पर मिलेगी डबल सैलरी और बोनस, CM योगी का बड़ा फैसला

UP Labour Rules है क्या ?

UP Labour Rules : आपको बता दें कुछ दिनों से नोएडा में कर्मचारियों का विरोध चल रहा था जिसके बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा , नोएडा (Noida) और पूरे क्षेत्र के करोड़ों श्रमिकों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। UP Labour Rules के लागू होने के बाद अब कामगारों को न केवल उनके काम का उचित हक मिलेगा, बल्कि शोषण पर भी पूरी तरह से रोक लगेगी।

UP Labour Rules के नए नियमों के अनुसार, अब कंपनियों को ओवरटाइम (Overtime) के लिए उनके सामान्य वेतन से दोगुना भुगतान (Double Pay) करना अनिवार्य होगा । साथ ही, वेतन और बोनस के पैसे सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट ट्रांसफर की जाएगी।

UP Labour Rules की 5 बड़ी बातें

ओवरटाइम करने वाले को मिलेगी डबल सैलरी (Double Salary on Overtime): अगर कोई श्रमिक तय घंटों (8 घंटे) से ज्यादा काम करता है, तो कंपनी को उसे प्रति घंटे के हिसाब से दोगुनी सैलरी देना अनिवार्य होगी। पहले कई जगह भुगतान सामान्य दर पर ही होता था, लेकिन अब यह अनिवार्य कर दिया गया है।

सीधे बैंक खाते में आएगा पैसा (Direct Benefit Transfer): श्रमिकों की सैलरी और दिवाली बोनस अब नकद (Cash) नहीं दिया जाएगा। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए CM योगी ने निर्देश दिए हैं कि सभी भुगतान Direct Bank Transfer (DBT) के जरिए हों। इससे बिचौलियों और ठेकेदारों द्वारा होने वाली कमीशनखोरी खत्म होगी।

काम के घंटों का होगा निर्धारण: UP Labour Rules के नए नियमों के तहत एक सप्ताह में काम के घंटों की अधिकतम सीमा तय की गई है। श्रमिकों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off) को किसी भी कंपनी में अनिवार्य बनाया गया है।

महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षा: नोएडा और गाजियाबाद जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम और कंपनी की ओर से परिवहन (Transport) की सुविधा देना अनिवार्य होगा।

बोनस और ग्रेच्युटी का हक: कंपनियों को अब समय पर बोनस घोषित करना अनिवार्य होगा। यदि कोई भी कंपनी भुगतान में देरी करती है, तो उसे भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों कामगारों को फायदा


नोएडा उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा औद्योगिक हब है। यहाँ हजारों की संख्या में गारमेंट, आईटी और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां हैं। इन नए नियमों का सबसे सीधा असर नोएडा के सेक्टर-62, 63, फेस-2 और ग्रेटर नोएडा के इकोटेक क्षेत्रों में काम करने वाले लाखों मजदूरों और कर्मचारियों पर पड़ेगा।

CM योगी का विजन: ‘श्रमिकों का सम्मान, प्रदेश की पहचान’


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संदेश साफ़ है कि उत्तर प्रदेश को $1 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान है। इसलिए उनके हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता है। ‘ई-श्रम’ पोर्टल के जरिए भी सरकार डेटाबेस तैयार कर रही है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचे।

कैसे होता है सोने चांदी का रेट तय अब क्यों गिर रहे है इनके दाम

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।