1. Home
  2. World
  3. पीएम पद से इस्तीफा देते वक़्त भावुक हुए Keir Starmer
World

पीएम पद से इस्तीफा देते वक़्त भावुक हुए Keir Starmer

पीएम पद से इस्तीफा देते वक़्त भावुक हुए Keir Starmer

ब्रिटेन के पीएम Keir Starmer ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।लेकिन साथ में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की जब तक अगले प्रधनमंत्री की नियुक्ति नहीं होती है तब तक वो इस पद पर बने रहेंगे।

पिछले 10 वर्षो में यह ब्रिटेन के 6 प्रधानमंत्री है जो अपने पद से इस्तीफा दे रहे है ।

Keir Starmer ने क्या कहा ?

Keir Starmer ने अपने नंबर 10 की चाबी सीधे एंडी बर्नहैम को सौंपने से पूर्ण रूप से इनकार कर दिया, जो उनके उत्तराधिकारी बनने के प्रबल दावेदार हैं, बल्कि कीर स्टार्मर कहा कि उनके इस्तीफे से नेतृत्व की दौड़ शुरू हो जाएगी जिससे अन्य सांसदों को भी चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। इसलिए सत्ता का सुचारू हस्तांतरण सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन के पीएम Keir Starmer चुनाव परिणाम समाप्त होने तक सत्ता में अपने कुर्सी पर बने रहेंगे।

इस्तीफा के दौरान भावुक हुए ब्रिटेन के पीएम Keir Starmer

Keir Starmer के देश के नाम अपने संबोधन के अंत में कीर स्टार्मर की आवाज भावुक होकर भर्रा गई। ब्रिटेन के पीएम कीर स्टार्मर ने कहा, ” जब मैं देश की सबसे बड़ी नौकरी छोड़ रहा हूं, तो मैं सबसे महत्वपूर्ण काम पर अधिक समय दूंगा, अपनी शानदार पत्नी विक के लिए सबसे अच्छा पति बनने पर, जो अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ एक चट्टान की तरह खड़ी रही हैं, और अपने प्यारे बच्चों के लिए सबसे अच्छा पिता बनने पर, जो मेरा गौरव और मेरी खुशी हैं।”

Keir Starmer
Source – GettyImages

Keir Starmer ने स्वीकार किया की उनकी कार्यकाल समाप्त

Starmer ने सम्बोधित करते हुए कहा की ” “अब मेरी अपनी पार्टी यह सवाल पूछ रही है कि क्या मैं अगले आने वाले चुनाव में पार्टी का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हूं। तब मैंने इस सवाल पर अपनी संसदीय पार्टी का जवाब सुन लिया है और मैं उस जवाब को सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं।उन्होंने कहा उन्होंने जो निर्णय लिया है वह अपने देश को सर्वोपरि रखने के लिए है जिससे मैं प्यार करता हूँ।

यह भी पढ़े – अमेरिकी राष्ट्रपति ने कही थी UK के प्रधानमंत्री के इस्तीफे पर बड़ी बात

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।