Keir Starmer ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का इस्तीफा काफी चर्चा का विषय विश्व पटल पर बना हुआ है।वही दूसरी तरफ किएर स्टार्मर अब तक लगातार कहते रहे हैं की वो अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की क्या होता है। इस मामले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी टिप्पणी की है लेकिन उससे पहले हम जानते है की आखिर क्यों आई इस्तीफा देने की नौबत।
मामला क्या है ?
आपको बता दें की Keir Starmer की अब लोकप्रियता में गिरावट देखी जा रही है साथ ही नीतिगत गलतियों और घोटालों के चलते स्टारमर पर पद छोड़ने का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer अपने प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम में हुए उपचुनाव में निर्णायक जीत के बाद अपनी ही लेबर पार्टी के दबाव बढ़ता नज़र आ रहा है।
साल 2026 के फरवरी में, UK के प्रधानमंत्री उस समय आलोचनाओं के घेरे में आ गए जब एपस्टीन फाइलों से पीटर मैंडेलसन के बारे में खुलासे सामने आए, जिन्हें Keir Starmer ने दिसंबर 2024 में अमेरिका में ब्रिटेन के राजदूत के रूप में नियुक्त किया था।

इसपर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्या कहा ?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन कयासों के बीच ब्रिटिश प्रधानमंत्री Keir Starmer के इस्तीफ़े को लेकर टिप्पणी किया है उन्होंने कहा है कि “किएर स्टार्मर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफ़ा देंगे. वह दो बहुत ही महत्वपूर्ण मुद्दों पर बुरी तरह से फ़ेल हुए हैं, इमिग्रेशन और एनर्जी।”
ट्रंप के इसी ट्वीट के साथ विश्व पटल पर Starmer के इस्तीफे की चर्चा तेज़ी से होने लगी है।
