1. Home
  2. Latest News
  3. सोनम रघुवंशी जैसा एक और मामला आया सामने – क्या है पूरी खबर ?
Latest News

सोनम रघुवंशी जैसा एक और मामला आया सामने – क्या है पूरी खबर ?

सोनम रघुवंशी जैसा एक और मामला आया सामने – क्या है पूरी खबर ?

 

इंदौर के चर्चित सोनम रघुवंशी मामले की तरह एक और मामला सामने आया है पुणे के लोहागढ़ किले से सामने आई केतन अग्रवाल की मौत ने सनसनी फैला दी है. पहले इसे हादसा के रूप में देखा गया था लेकिन पुलिस के द्वारा हुए खुलासों ने अब इसे चर्चा का विषय बना दिया है ।

क्या है मामला ?

पुणे जिले के निवासी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल की जिंदगी में यह समय खुशियों का था। परिवार के लोगों की माने तो अगले महीने ही उनकी शादी होने वाली थी। घर में शादी को लेकर तैयारियां चल रही थीं।रिश्तेदारों को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा था।शादी को लेकर केतन अग्रवाल के घर तमाम योजनाए बन रही थी । जानकारी के अनुसार परिवार ने जयपुर में एक भव्य शादी की तैयारी की थी . एक पैलेस बुक किया गया था। दोनों पक्ष के लोग शादी का इंतज़ार कर रहे थे लेकिन किसी को ये नहीं पता था की केतन अग्रवाल की मौत हो जाएगी। शुरआत में मामला काफी सरल लग रहा था लेकिन पुलिस के जांच ने इस कहानी में नयी मोड़ ला दी।

 

पुलिस जांच में क्या पता चला ?

पुणे के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि मौत के हालात काफी संदिग्ध लग रहे थे।इसलिए पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी। हमारी पुलिस टीमों ने वित्तीय विवादों और व्यक्तिगत संबंधों सहित कई पहलुओं की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को एक अहम जानकारी मिली। सिया गोयल का कोंढवा, पुणे निवासी 22 वर्षीय चेतन बाबूलाल चौधरी के साथ संबंध था। और आगे जांच में पता चला कि सिया गोयल, केतन से शादी नहीं करना चाहती थी।
मामले में पूछताछ के दौरान यह सामने आया कि केतन अग्रवाल , चेतन और सिया के रिश्ते में बाधा बन रहे थे। इसलिए दोनों ने मिलकर केतन को जान से मारने की योजना बनाई।

 

कैसे रची हत्या की साजिश ?

पुणे के ग्रामीण पुलिस के अनुसार, सिया और चेतन ने केतन अग्रवाल को खत्म करने की साजिश पूरी तरीके से रची। योजना के तहत, सिया जिनकी शादी केतन अग्रवाल से होने वाली थी ,उन्होंने केतन को सैर के बहाने लोहागढ़ किले लेकर गयी । चेतन को बाद में उसी स्थान पर बुलाया गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर केतन को किले से नीचे धकेल दिया, इससे उनकी मौत हो गई। संदेह के आधार पर ही स्थानीय अपराध शाखा ने चेतन बाबूलाल चौधरी को हिरासत में ले लिया। चेतन की पूछताछ के आधार पर ही सिया को भी इस हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है वही केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लोनावाला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच अब जारी है ताकि घटनाओं का सटीक क्रम में स्थापित किया जा सके। फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

 

 

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।