1. Home
  2. Latest News
  3. Maharashtra में नकली दूध का पर्दाफाश जानिए पूरी खबर
Latest News

Maharashtra में नकली दूध का पर्दाफाश जानिए पूरी खबर

Maharashtra में नकली दूध का पर्दाफाश जानिए पूरी खबर

Maharashtra में आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले नकली दूध माफिया पर बड़ा प्रहार हुआ है,अन्न व औषध प्रशासन और पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राज्य में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है,पुणे, अहिल्यानगर,सोलापूर,जालना और ठाणे में एक साथ छापे मारकर करोड़ों का नकली दूध और केमिकल जब्त किया गया है।

इस रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए Maharashtra में अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार हो चुके है वही और 13 आरोपीयों की तलाश जारी है, 5 जिलों में छापे, 1.48 करोड़ का माल जब्त भी FDA और पुलिस द्वारा की गयी है। FDA और पुलिस के द्वारा 5 जिलों में एक साथ छापामारी की गयी जिसके तहत, 1.48 करोड़ का माल जब्त, संगठित रैकेट का भंडाफोड़ मुमकिन हुआ है।

गुप्त सूचना के आधार पर FDA और पुलिस की राज्य में सबसे बड़ी नकली दूध के खिलाफ कार्रवाई की है।
ये संयुक्त कार्रवाई अन्न व औषध प्रशासन,Maharashtra राज्य और पुणे ग्रामीण पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने मिलकर अंजाम दी।

Maharashtra

जांच में पता चला कि ये लोग केमिकल और पाउडर मिलाकर नकली दूध बनाते थे और उसे असली दूध के नाम पर बेचते थे,Maharashtra पुलिस और FDA की टीमों ने 5 जिलों,पुणे,अहिल्यानगर, सोलापूर, जालना और ठाणे में एक साथ धावे बोले।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता 2023 और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत 26 आरोपियों के खिलाफ मामलादर्ज किया गया है,अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और सभी को पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

कार्रवाई में अब तक लगभग 1.48 करोड़ रुपये का माल जब्त किया गया है,मौके पर ही 20,000 लीटर संदिग्ध दूध नष्ट कर दिया गया,जांच के लिए 49 नमूने लिए गए हैं।

प्रशासन ने 5 खाद्य लाइसेंस तुरंत निलंबित कर दिए हैं और 4 अवैध व्यवसाय बंद करवा दिए हैं,गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई,गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है, इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है इसकी जांच की जा रही है।

जानिए पूरी खबर – Pahalgam Terror Attack में हाफीज़ सईद का नाम क्या है खबर ?

Bikash Kumar Jha
Bikash Kumar Jha
Reporter

No Filter Journal Daily में Subscribe करें

एक ईमेल। छह ज़रूरी खबरें। बिना किसी शोर के — हर सुबह।