दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा CJP यानि काकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन 13वें दिन बृहस्पतिवार को बेहद तनावपूर्ण मोड़ पर पहुंच गया है । आंदोलन स्थल पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब CJP के प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस पर छात्र के साथ मारपीट करने व देश के महापुरुषों की किताबों का अपमान करने का गंभीर आरोप भी लगाया है ।
कैसे शुरू हुआ CJP के साथ विवाद का मोड़ ?
जब आंदोलन स्थल पर छात्रों द्वारा पढ़ने के लिए टेबल पर बनाई गई एक अस्थायी लाइब्रेरी को हटाने के दौरान पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोक झोक हो गई।इसके बाद अभिजीत दीपके ने आरोप लगाया है की इन्होने देश के महान नातों का अपमान किया है उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा की इन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज व शहीद-ए-आजम भगत सिंह जैसी महान विभूतियों की किताबों को कचरे की तरह फेंक दिया गया और लाइब्रेरी सेटअप करने वाले छात्रों के साथ बेरहमी से मारपीट की गई।

पुरे मामले पर CJP के फॉउन्डिंग प्रेसीडेंट अभिजीत दीपके ने क्या कहा ?
इस पुरे मामले पर CJP के फॉउन्डिंग प्रेसीडेंट अभिजीत दीपके ने अपने X पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा कि ” ACP अजय शर्मा और उनकी टीम ने छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह पर लिखी किताबों सहित अन्य किताबें फेंक दीं और लाइब्रेरी बनाने के लिए छात्रों के साथ मारपीट की।
हम छत्रपति शिवाजी महाराज और भगत सिंह का अपमान करने के लिए ACP अजय शर्मा को तुरंत सस्पेंड करने की मांग करते हैं।
ACP Ajay Sharma and his team threw away the books, which included books on Chhatrapati Shivaji Maharaj and Bhagat Singh and assaulted students for setting up library.
We demand the immediate suspension of ACP Ajay Sharma for insulting Chhatrapati Shivaji Maharaj and Bhagat… pic.twitter.com/axzpjqlzOt
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 2, 2026
इस घटना के बाद प्रदर्शनकारियों के अंदर काफी देखने को मिला।
CJP के फॉउन्डिंग प्रेसीडेंट अभिजीत दीपके ने अपने X पर पीटने के बाद चोट के निशान की तस्वीर भी साझा किया और साझा करते हुए लिखा कि ” दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर लाइब्रेरी लगाने के लिए दो युवा लड़कों के साथ मारपीट की।
ये लड़के बस यही चाहते थे कि लोग विरोध-प्रदर्शन वाली जगह पर किताबें पढ़ें। पुलिस ने उनके साथ मारपीट क्यों की?”
After assaulting students the police shamelessly asks “proof kya hai ki humne maara?” pic.twitter.com/hMz3TiZThQ
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 2, 2026
CJP प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की तबियत बिगड़ी
आज गुरुवार को उनके अनशन के पांच दिन हो गए है और उनकी तबियत बिगड़ रही है डॉक्टरों ने सलाह दिया है कि वो अपना अनशन तोड़े इसको लेकर CJP के फॉउन्डिंग प्रेसीडेंट अभिजीत दीपके ने अपने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ” सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ रही है।उनका शुगर लेवल गिरकर 60 हो गया है और ब्लड प्रेशर भी बहुत कम है।अगर सोनम सर को कुछ भी होता है, तो इसके लिए सरकार ज़िम्मेदार होगी।”
Day 5 of Hunger Strike:
Sonam Wangchuk’s health is continuously deteriorating.
His sugar level has dropped to 60 and blood pressure is also very low.
If anything happens to Sonam sir, the government will be responsible for it. pic.twitter.com/Nb8xKvSmAM
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) July 2, 2026
यह भी पढ़ें – Meta को को मिला बड़ा झटका WhatsApp के ‘यूजरनेम’ फीचर को भारत सरकार ने किया होल्ड क्या है पूरी खबर