WhatsApp के प्रस्तावित ‘यूजरनेम’ फीचर पर केंद्र सरकार ने Meta को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार ने कंपनी से तीन दिन के भीतर विस्तृत जवाब मांगा है। साथ ही फिलहाल WhatsApp के ‘यूजरनेम’ फीचर को भारत में होल्ड करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
क्या है मामला ?
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही Whatsapp ने अपने इस नए फीचर की जानकारी अपने X पोस्ट हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा था की अब Whatsapp इस्तेमाल करने वाले लोग अपना नंबर बिना शेयर किये लोगों से बात कर सकते है ।वो भी व्हाट्सऐप के माध्यम से जिसमें व्हाट्सऐप ने ‘यूजरनेम’ फीचर को जोड़ने का जिक्र किया था ।
हालांकि यह अभी नहीं लागु होना था लेकिन यह धीरे धीरे चर्चा का विषय बना क्यूंकि telegram में यह फीचर मौजूद है जिसका काफी दुरूपयोग भी देखने को मिला है । भारत सरकार ने इस नए Whatsapp फीचर को भारत में लांच करने से पहले ही इसपर रोक लगा दी है और Meta. को इस मामले में नोटिस भी जारी किया है हालांकि यह खबरें विभिन्न मीडिया आउटलेट्स में छपे भी है ।

सरकार को है Whatsapp के इस नए फीचर से दुरूपयोग की आशंका
सरकार ने यह कदम तब उठाया है, जब टेलीग्राम की तरह व्हाट्सऐप के इस नए फीचर की भी फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगने या गलत जानकारी फैलाने की आशंका जताई जा रही है। इन्हीं कारणों से सरकार ने इस प्रस्तावित फीचर पर नाराजगी जताई है और इसे लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
दरअसल, व्हाट्सऐप जल्द ही ऐसा फीचर शुरू करने जा रहा है, जिसके तहत उपयोगकर्ता अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना सिर्फ यूजरनेम के जरिए परिवार, दोस्तों या व्यवसायों से संपर्क कर सकेंगे।
लोगों ने क्या दी इसपर अपनी प्रतिक्रिया
🇮🇳 Is WhatsApp’s new username feature a privacy win or a scammer’s paradise?
The Concern: Indian authorities worry it will trigger a wave of “digital arrest” scams, phishing, and make it tougher to trace cybercriminals.
The Fix: WhatsApp claims the feature isn’t live yet and… https://t.co/MXmjQin6J4 pic.twitter.com/zpB1utlfHR
— CryptoWala (@cryptowalax) July 2, 2026
This new WhatsApp usernames feature should scare anyone.
On most social media apps we try to get a username that matches our real name. It’s a flex if we can grab one.
On WhatsApp it will be a privacy nightmare if we do that. Anyone can search for the name and directly reach…
— Kartik Dayanand (@KartikDayanand) June 30, 2026
यह खबर भी पढ़ें – दिल्ली में हुई मानसून की दस्तक कई इलाकों में दिखा झमाझम बारिश