आपको बता दें इस सप्ताह , अमेरिकी राजदूत जैमीसन ग्रीर(US Ambassador Jamieson Greer) भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और अन्य वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से नयी दिल्ली में मुलाकात करेंगे। इस खबर की जानकारी अमेरिका के तरफ से दी गयी है ।

यह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) द्वारा शुरू किए गए व्यापक अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते की वार्ता का एक अहम् हिस्सा है।जिसके लिए अमेरिकी राजदूत जैमीसन ग्रीर इस हफ्ते भारत आ रहे है ।
यह पहल भारत और अमेरिका के द्विपक्षीय व्यापार समझौते का हिस्सा है, जिसकी नींव 13 फरवरी, 2025 को वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के दौरान रखी गई थी। अमेरिकी राजदूत जैमीसन ग्रीर भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के बीच होने वाले बैठक में राजदूत ग्रीर अपने समकक्षों के साथ अमेरिका के साथ निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक व्यापार सुनिश्चित करने पर चर्चा करेंगे।
भारत के बाद उज्बेकिस्तान जायेंगे अमेरिकी राजदूत जैमीसन ग्रीर
भारत के दौरे के बाद ही अमेरिकी राजदूत जैमीसन ग्रीर भारत से उज्बेकिस्तान के ताशकेंट के लिए रवाना होंगे जहां वे राष्ट्रपति मिर्ज़ियोयेव, राष्ट्रपति प्रशासन की प्रमुख सैदा मिर्ज़ियोयेवा और उप प्रधानमंत्री जमशेद खोदजेव से मुलाकात करेंगे। राजदूत ग्रीर इन सभी बैठकों में अपने समकक्षों के साथ अमेरिका के साथ निष्पक्ष, संतुलित और पारस्परिक व्यापार सुनिश्चित करने पर चर्चा करेंगे।

वही इस मामले पर अमेरिकी भारतीय राजदूत ने उनके आने को लेकर लिखा ” नई दिल्ली में राजदूत ग्रीर का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूँ! अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने के लिए मंत्री पीयूष गोयल के साथ कई सत्र तय किए गए हैं! “